गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Twinkle Bhandari, Asian Indian Vovinam martial arts
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (20:02 IST)

ट्विंकल भंडारी को एशियन वोविनाम में स्वर्ण पदक

ट्विंकल भंडारी को एशियन वोविनाम में स्वर्ण पदक - Twinkle Bhandari, Asian Indian Vovinam martial arts
इंदौर। इंदौर की ट्विंकल भंडारी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस्तांबुल (तुर्की) में आयोजित 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित एशियन वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने कुल 27 स्वर्ण जीते हैं। 
 
वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन सचिव गुलाबसिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष व ट्विंकल भंडारी के प्रशिक्षक कृष्णगोपाल मिश्रा ने बताया कि 7 से 10 जून तक इंदौर में आयोजित पांचवीं नेशनल वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में ट्विंकल भंडारी ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका सीनियर वर्ग 48 किग्रा वेट में स्वर्ण प्राप्त किया था। 
 
इसके आधार पर ट्विंकल भंडारी का चयन तीसरी एशियन वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में किया गया था। तुर्की देश के इस्तांबुल में 24 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की एशियन वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में इंदौर शहर की ट्विंकल भंडारी ने ईरान, तुर्की, वियतनाम, श्रीलंका एवं पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 
 
12वीं कक्षा की छात्रा ट्विंकल मध्यप्रदेश की पहली व एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशियन ओलंपिक गेम्स एवं एशियन बिच गेम्स में सम्मिलित वोविनाम मार्शल आर्ट की एशियन चैंपियनशिप में भारत देश का प्रतिनिधित्व किया है। 
 
हालांकि वोविनाम मार्शल आर्ट को भारतीय खेल मंत्रालय की मान्यता प्राप्त नहीं है। यही कारण है कि ट्विंकल स्वयं के व्यय (करीब 75 हजार रुपए) पर गई थीं।
 
ट्विंकल भंडारी की स्वर्णिम सफलता पर एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, मदनसिंह यादव, अभय राहुल, गुलाबसिंह चौहान, कृष्णगोपाल मिश्रा, भूपेन्द्रसिंह, एसएस तोमर व ईश्वरसिंह ने बधाई दी है।