शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sushil Kumar
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 24 दिसंबर 2017 (19:25 IST)

सुशील अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, पीडब्ल्यूएल की टीमें तय

सुशील अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, पीडब्ल्यूएल की टीमें तय - Sushil Kumar
नई दिल्ली। ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाले सुशील कुमार पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में जहां अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे, वहीं विभिन्न फ्रेंचाइजी ने रियो ओलंपिक के 10 पदक विजेताओं ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
 
पीडब्ल्यूएल की नीलामी के बाद सभी 6 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम तय कर दी है। सुशील को दिल्ली सुल्तांस ने 55 लाख रुपए में खरीदा। वे इस लीग में सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विदेशी खिलाड़ियों में विश्व चैंपियन जॉर्जिया के पेट्रोशिविली गेनो को पंजाब रॉयल्स ने 50 लाख रुपए में शामिल किया।
 
भारतीय खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली विनेश फोगाट (यूपी दंगल, 40 लाख रुपए) की लगी। उनके बाद साक्षी मलिक (मुंबई महारथी, 39 लाख), गीता फोगाट (28 लाख, यूपी दंगल) और बजरंग पूनिया (25 लाख, यूपी दंगल) का नंबर रहा।
 
विदेशी खिलाड़ियों में दूसरी सबसे बड़ी बोली ईरान के पूर्व विश्व चैंपियन ईरान के हसन रहीमी (46 लाख, हरियाणा हैमर्स) और ओलंपिक व विश्व चैंपियन अमेरिका की हेलन मारोलिस (44 लाख, हरियाणा हैमर्स) की रही। रूस के ओलंपिक चैंपियन सोसलान रामोनोव को 38 लाख रुपए में मुंबई महारथी ने अपनी टीम में शामिल किया।
 
पहलवानों की इस नीलामी में 2 मौजूदा ओलंपिक चैंपियन (हेलन मारोलिस और रोसलान रामोनोव) सहित रियो ओलंपिक के 10 पदक विजेताओं को शामिल किया गया जबकि 3 मौजूदा विश्व चैंपियनों (हाजी अलीयेव, हेलन मारोलिस और पेट्रोशिवली गेनो) सहित विश्व चैंपियनशिप के 10 मौजूदा पदक विजेता विभिन्न टीमों का हिस्सा बने।
 
इनके अलावा 4 महाद्वीपीय चैंपियन और कुल 20 से ज्यादा ओलंपियन पहलवानों को सभी 6 टीमों में शामिल किया गया। इनमें भारत के ओलंपियन गीता, विनेश, संदीप तोमर, साक्षी मलिक और सुशील शामिल हैं। लीग में पहली बार चीन, फ्रांस, हंगरी, किर्गिस्तान, मिस्र (इजीप्ट) और लातविया की टीमों के पहलवान इस लीग का हिस्सा बनेंगे।
 
नीलामी के बाद टीमें इस प्रकार हैं-
 
हरियाणा हैमर्स- हसन रहीमी (57 किलो), रजनीश (65 किलो), खेतिक सबालोव (74 किलो), रूबलजीत रांगी (92 किलो), सुमीत (125 किलो), सुन यनान (50 किलो), हेलन मारोलिस (57 किलो), सरिता मान (62 किलो), पूजा (76 किलो)।
 
मुंबई महारथी- आंद्रेई यात्सेंको (57 किलो), सोसलान रामोनोव (65 किलो), वीरदेव गुलिया (74 किलो), सत्यव्रत कादियान (92 किलो), सत्येन्द्र (125 किलो), सीमी (59 किलो), ओडुनायो (57 किलो), साक्षी मलिक (62 किलो), वैस्कन सिंथिया (76 किलो)।
 
यूपी दंगल- राहुल आवारे (57 किलो), बजरंग पूनिया (65 किलो), अब्दुराखमुनोव बेकजोद (74 किलो), सोमवीर (92 किलो), कोमेल घासेमी (125 किलो), विनेश (50 किलो), आईसूलू तेनबेकोवा (57 किलो), गीता फोगाट (62 किलो), जैनित नैमित (76 किलो)।
 
दिल्ली सुल्तांस- संदीप तोमर (57 किलो), हाजी अलीयेव (65 किलो), सुशील कुमार (74 किलो), अलवरो असलान (92 किलो), हितेंद्र (125 किलो), मारोई मिजेन (50 किलो), सगीता फोगाट (57 किलो), मोनिया (62 किलो), समरअमेर हम्जा (76 किलो)।
 
पंजाब रॉयल्स- उत्कर्ष काले (57 किलो), बेकबुलोतोव इलियाज (65 किलो), जितेंद्र (74 किलो), मौसम खत्री (92 किलो), पेट्रोशिविली गेनो (125 किलो), निर्मला देवी (50 किलो), पूजा ढांडा (57 किलो), ग्रिगॉरजेवा अनेस्तसीचा (62 किलो), कोम्बा लॉरोक (76 किलो)।
 
वीर मराठा- सरवन (57 किलो), अमित धनकड़ (65 किलो), प्रवीण राणा (74 किलो), जॉर्जी कितोव (92 किलो), लेवान बरियांजे (125 किलो), रितु फोगाट (50 किलो), मारवा आमरी (57 किलो), रितु मलिक (62 किलो), नताल्या वारोवीबा (76 किलो)। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नए नियमों के तहत होगा अफ्रीका-जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट मैच