शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sunita Lakra, Hockey Team
Written By
Last Updated : बुधवार, 17 मई 2017 (19:39 IST)

सुनीता ने भारत के लिए पूरा किया मैचों का 'शतक'

सुनीता ने भारत के लिए पूरा किया मैचों का 'शतक' - Sunita Lakra, Hockey Team
पुकेकोहे (न्यूजीलैंड)। भारतीय महिला सीनियर हॉकी टीम की अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने राष्ट्रीय टीम के लिए बुधवार को अपने 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों की उपलब्धि हासिल कर ली। सुनीता ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में उतरने के साथ हासिल की। 
 
सुनीता ने वर्ष 2009 में भारतीय हॉकी टीम में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और तभी से टीम की अहम खिलाड़ी बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वह भारतीय रक्षापंक्ति का नेतृत्व कर रही हैं जिसमें दीप ग्रेस एका, नमिता टोपो, सुशीला चानू, उदिता और गुरजीत कौर शामिल हैं।
        
ओड़िशा में जन्मीं सुनीता ने 17वें एशियाई खेलों और गत वर्ष रियो ओलंपिक में भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था तथा चौथे महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और कनाडा में महिला हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड दो में टीम की जीत में महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुई थीं।
         
हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव मोहम्‍मद मुश्ताक अहमद ने सुनीता को भारत के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों की उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, सुनीता बहुत ही मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम में अपनी जगह साबित की है और मैं उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। (वार्ता)