गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sports Ratna Arjuna Award Committee
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (21:14 IST)

सहवाग और पीटी उषा खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार समिति में

सहवाग और पीटी उषा खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार समिति में - Sports Ratna Arjuna Award Committee
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और अपने जमाने की दिग्गज एथलीट पी टी उषा को इस साल खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के चयन के लिए गठित 12 सदस्ईय समिति में शामिल किया गया है।
 
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) सी के ठक्कर इस समिति के अध्यक्ष होंगे। इस साल के पुरस्कार विजेताओं का चयन  करने के लिए समिति की तीन अगस्त को बैठक होगी।
 
समिति के अन्य सदस्यों में मुकुंद किलेकर (मुक्केबाजी), सुनील डबास (कबड्डी), एम आर मिश्रा (पत्रकार), एस  कन्नन (पत्रकार), संजीव कुमार (पत्रकार), लता माधवी (परा एथलीट), अनिल खन्ना (खेल प्रशासक), इंजेती  श्रीनिवास (महानिदेशक साई) और राजवीर सिंह (संयुक्त सचिव खेल मंत्रालय) शामिल हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पुजारा ने 12 टेस्ट शतक के बाद काउंटी क्रिकेट के गिनाए फायदे