बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. South Asian Games gold medal,
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (18:56 IST)

एशियाई खेलों में भारत ने बनाया इतिहास, जीते 1000 स्वर्ण

एशियाई खेलों में भारत ने बनाया इतिहास, जीते 1000 स्वर्ण - South Asian Games gold medal,
गुवाहाटी। दक्षिण एशियाई खेलों के सुपर पॉवर भारत ने इन खेलों के इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सैग खेलों में 1,000 स्वर्ण पदकों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया।
भारत ने इन खेलों के शुरू होने से पहले पिछले 11 संस्करणों में 900 स्वर्ण, 542 रजत और 286 कांस्य सहित 1,728 पदक जीते थे। भारत का सैग खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में कोलंबो में रहा था जब उसने 118 स्वर्ण, 59 रजत और 37 कांस्य पदक जीते थे, लेकिन गुवाहाटी और शिलांग में चल रहे इन खेलों में भारत 10 साल पहले के कोलंबो के प्रदर्शन को मीलों पीछे छोड़ चुका है।
 
मेजबान भारत ने 12वें संस्करण में 6ठे दिन ही अपने स्वर्ण पदकों की संख्या 132 पहुंचा दी है। भारत ने इन खेलों में 1,000 स्वर्ण पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया। भारत ने 1984 में काठमांडू में पहले सैग खेलों में 44 स्वर्ण, ढाका (1985) में 61 स्वर्ण, कोलकाता (1987) में 91 स्वर्ण, इस्लामाबाद (1989) 61 स्वर्ण, कोलंबो (1991) में 64 स्वर्ण, ढाका (1993) में 60 स्वर्ण, मद्रास और अब चेन्नई (1995) में 106 स्वर्ण, काठमांडू (1999) में 102, इस्लामाबाद (2004) में 103 स्वर्ण, कोलंबो (2006) में 118 स्वर्ण और ढाका (2010) में 90 स्वर्ण जीते थे।
 
भारत अब इन खेलों में कुल 2,000 पदकों का आंकड़ा हासिल करने की तरफ भी अग्रसर हो चुका है। भारत के मुकाबले उसके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और श्रीलंका बहुत पीछे हैं। इन खेलों के शुरू होने से पहले तक पाकिस्तान ने 311 स्वर्ण और श्रीलंका ने 185 स्वर्ण जीते थे। (वार्ता)