गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Somdev devverman, rules out
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 जुलाई 2015 (18:12 IST)

सोमदेव अटलांटा ओपन से बाहर

सोमदेव अटलांटा ओपन से बाहर - Somdev devverman, rules out
अटलांटा। भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन अमेरिकी क्वालीफायर जारेड डोनाल्डसन से हारकर एटीपी अटलांटा ओपन से बाहर हो गए। 30 बरस के सोमदेव ने क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया था। उन्हें 18 बरस के डोनाल्डसन ने 6-1, 3-6, 6-4 से हराया।
पूरे मैच में सोमदेव अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस सिर्फ एक बार तोड़ सके। उन्हें इस मैच से कोई रैंकिंग अंक  नहीं मिले लेकिन 6,050 डॉलर कमाई जरूर हुई।
 
भारत के पूरव राजा युगल में फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन के साथ खेलेंगे जिनका सामना ट्रे हुए और स्टीव  जॉनसन की जोड़ी से होगा। (भाषा)