शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shooter Vivaan Kapoor, ISSF Junior World Cup
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (19:32 IST)

विवान कपूर ने जीता 'जूनियर विश्व कप' में कांस्य

विवान कपूर ने जीता 'जूनियर विश्व कप' में कांस्य - Shooter Vivaan Kapoor, ISSF Junior World Cup
सिडनी। युवा निशानेबाज विवान कपूर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में शुक्रवार को यहां कांस्य पदक जीतकर टूर्नामेंट में भारतीय निशानेबाजों का प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रखा। इससे पहले इटली के पोरपेटो में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 18वें स्थान पर रहने वाले कपूर ने ट्रैप स्पर्धा में 30 अंक साथ के कांस्य पदक जीता।


वे चीनी ताइपै के कुन पी यांग (26) से आगे रहे। विवान (113) ने लक्ष्य (112) और अली अमन इलाही (103) के साथ कुल 328 के स्कोर के साथ टीम स्पर्धा का भी कांस्य पदक जीता। चीन (335) ने स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया (331) ने रजत पदक हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में विवान ने क्वालीफिकेशन में 113 अंक बनाए और उन्होंने 5वें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया।

लक्ष्य और इलाही क्वालीफिकेशन में क्रमश: 8वें और 13वें स्थान पर रहे। इटली के 18 वर्षीय माटेओ मारोंगुईने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पहले स्थान के लिए शूट ऑफ में चीन के ओयुयांग यिलियु को हराया। भारत के सैम जॉर्ज सजन क्रिस्टोफर रमेश (402.5) 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में 6ठे स्थान पर रहे। उन्होंने क्वालीफिकेशन में 1140 अंक बनाए थे।

इस स्पर्धा में भाग लेने वाले अन्य भारतीयों में हर्षित बिंजवा, सरताज सिंह तिवाना और मिथलेश बाबू क्रमश: 9वें, 12वें और 13वें स्थान पर रहे। भारत ने अब तक प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते हैं तथा वे चीन के बाद दूसरे स्थान पर है जिसने 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सुरेश रैना की सलाह पर अमल करेंगे केकेआर के रिंकू सिंह