मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza, WTA ranking, Pan Pacific Open, WTA doubles ranking
Written By
Last Modified: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 (18:38 IST)

सानिया 'डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग' में शीर्ष पर बरकरार

सानिया 'डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग' में शीर्ष पर बरकरार - Sania Mirza, WTA ranking, Pan Pacific Open, WTA doubles ranking
नई दिल्ली। भारत की सानिया मिर्जा ने चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ मिलकर टोक्‍यो में पैन पैसेफिक ओपन जीतकर डब्ल्यूटीए महिला युगल रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। सानिया के 9,730 अंक हैं और वे युगल में नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई हैं। वे अपनी पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस (9725) से 5 अंक आगे हैं। 
सानिया और स्ट्राइकोवा ने इससे पहले पिछले महीने सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में हिंगिस और कोको वेंडवेगे को हराया था। भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में साकेत मयनेनी सबसे अधिक रैंकिंग के एकल खिलाड़ी हैं। यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले मयनेनी हालांकि 1 पायदान नीचे 138वें स्थान पर खिसक गए हैं। 
 
स्पेन के खिलाफ हाल में डेविस कप में खेलने वाले रामकुमार रामनाथन भारतीयों में दूसरे नंबर के एकल खिलाड़ी हैं। वे भी हालांकि दस पायदान नीचे 229वें स्थान पर खिसके हैं। पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे युकी भांबरी 62 पायदान नीचे 282वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना 18वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि लिएंडर पेस 4 पायदान चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
हीरो ने पेश की नई 'अचीवर 150'