गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza
Written By
Last Updated :वुहान , सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (00:28 IST)

जब सानिया ने हिंगिस को बैठाकर चलाया रिक्शा...

जब सानिया ने हिंगिस को बैठाकर चलाया रिक्शा... - Sania Mirza
वुहान। विश्व की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी और भारतीय स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस को बैठाकर रिक्शा चलाया और इस दौरान वह काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं।
 
भारतीय-स्विस जोड़ी ने शनिवार को वुहान टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज कर इस वर्ष का अपना सातवां युगल खिताब जीता। इस सत्र में जोड़ी बनाने के बाद सानिया का यह सत्र का ओवरआल आठवां खिताब है।
 
उन्होंने हिंगिस के साथ जोड़ी बनाने से पहले अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ एपिया इंटरनेशनल का खिताब भी जीता था, जो उनके करियर का कुल 23वां खिताब था। 
 
सानिया ने खिताब की जीत की खुशी जाहिर करने के बाद हिंगिस के साथ कुछ मस्ती भरे पल बिताये। उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। 
फोटो में सानिया ने काले रंग की फुल स्लीव्ज की ड्रैस पहनी है और वह कैप लगाए हुए हैं। सानिया ने साइकिल रिक्शा चलाती हुई अपनी फोटो शेयर की जिसमें पीछे मार्टिना हिंगिस आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं।
 
फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह मेरा काम करने का दिन है और हिंगिस का आराम करने का। हम दोनों अभ्यास के लिए जा रहे हैं।' इस स्टार जोड़ी ने इस वर्ष दो ग्रैंड स्लेम विम्बल्डन और यूएस ओपन खिताब भी जीते हैं। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर