शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 1 सितम्बर 2015 (00:39 IST)

सानिया चोटी पर बरकरार, बोपन्ना भी शीर्ष दस में

सानिया चोटी पर बरकरार, बोपन्ना भी शीर्ष दस में - Sania Mirza
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज से शुरू होने वाले यूएस ओपन में नंबर एक युगल खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगी जबकि रोहन बोपन्ना ने भी एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष दस में अपनी जगह बनाए रखी है। 
डब्ल्यूटीए की ताजा विश्व रैंकिंग के अनुसार सानिया के 9355 अंक हैं। हाल में राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार हासिल करने वाली हैदराबाद की यह खिलाड़ी पहले की तरह नंबर एक पर बनी हुई हैं। 
 
युगल की उनकी जोड़ीदार स्विस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस 8975 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस बीच बोपन्ना और लिएंडर पेस की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं आया है। 
 
वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में बोपन्ना विश्व में दसवें और पेस 29वें नंबर के खिलाड़ी के रूप में शिरकत करेंगे। शीर्ष 100 में शामिल तीसरे भारतीय खिलाड़ी पुरव राजा (90) हालांकि एक पायदान नीचे खिसके हैं। (भाषा)
 
एटीपी एकल रैंकिंग में युकी भांबरी एक पायदान नीचे खिसकने के बावजूद अब भी भारत के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं। वह 145वें स्थान पर हैं। सोमदेव देववर्मन 152वें स्थान पर हैं। ये दोनों खिलाड़ी यूएस ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। (भाषा)