बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 13 अप्रैल 2015 (16:41 IST)

सानिया मिर्जा आधिकारिक तौर पर बनीं विश्व में नंबर 1

सानिया मिर्जा आधिकारिक तौर पर बनीं विश्व में नंबर 1 - Sania Mirza
नई दिल्ली। सानिया मिर्जा सोमवार को आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सर्वोच्च  स्थान पर पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई।
 
भारतीय टेनिस स्टार के 7660 अंक हैं और उन्होंने 3 पायदान चढ़कर इटली की सारा ईरानी  (7640 अंक) को नंबर एक से हटाया।
 
सानिया ने चार्ल्सटन में स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर  डब्ल्यलूटीए सर्कल कप जीता जिसके दम पर वह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी।
 
सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 7,31,000 डॉलर इनामी क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के  फाइनल में कैसे डेलेक्वा और दारिजा जुराक की जोड़ी को 6-0, 6-4 से हराया।
 
इस जीत से सानिया ने आधिकारिक सूची में 470 अंक हासिल किए। सानिया से पहले लिएंडर पेस  और महेश भूपति 90 के दशक में पुरुष युगल में शीर्ष पर पहुंचे थे।
 
सानिया ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी हैं। फैमिली कप सानिया  का हिंगिस के साथ लगातार तीसरा खिताब है। उन्होंने मार्च में जोड़ी बनाने के बाद अब तक कोई  मैच नहीं गंवाया है।
 
उन्होंने इंडियन वेल्स और फिर मियामी में जीत दर्ज की। सानिया और हिंगिस ने अब तक 3  टूर्नामेंट के 14 मैचों में केवल 3 सेट गंवाए हैं। वे दोनों सत्र के आखिरी टूर्नामेंट 'रेस टू सिंगापुर' में  विश्व की नंबर एक टीम बन गई है। (भाषा)