गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. sania hingis outclass irina niculescu to clinch wuhan open title
Written By
Last Updated :वुहान , शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (16:17 IST)

सानिया- हिंगिस की जोड़ी ने जीता वुहान ओपन डब्ल्यूटीए खिताब

सानिया- हिंगिस की जोड़ी ने जीता वुहान ओपन डब्ल्यूटीए खिताब - sania hingis outclass irina niculescu to clinch wuhan open title
वुहान। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस ने मिलकर वुहान ओपन महिला युगल ट्राफी जीत ली। यह उनका साथ में जीता हुआ सातवां खिताब है। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रोमानिया की इरिना कामेलिया बेगू और मोनिका निकुलेस्कू को 6- 2, 6- 3 से मात दी।


 
पहले दौर में बाय मिलने के बाद सानिया और हिंगिस को दूसरे दौर, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती नहीं मिली। फाइनल में उनकी सर्विस तीन बार टूटी और दूसरे सेट में 2- 0 से पिछड़ने के बाद वापसी करके उन्होंने खिताबी जीत दर्ज की।
 
सानिया- हिंगिस इस साल इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, विम्बलडन, अमेरिकी ओपन, ग्वांग्झू और वुहान में खिताब जीत चुके हैं। अब दोनों बीजिंग में चाइना ओपन खेलेंगे जहां उन्हें शीर्ष वरीयता मिली है। (भाषा)