गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal, World Badminton Championship, Bronze Medal
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (20:36 IST)

साइना नेहवाल को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

साइना नेहवाल को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष - Saina Nehwal, World Badminton Championship, Bronze Medal
ग्लास्गो। भारत की साइना नेहवाल जापान की नोजोमी ओकूहारा के खिलाफ पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय खो बैठीं और उन्हें विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शनिवार को 21-12, 17-21, 10-21 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 
12वीं सीड साइना को सातवीं वरीय ओकूहारा ने एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में हराकर महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। साइना ने पहला गेम बड़ी आसानी से जीत लिया था, लेकिन फिर वे अपनी लय को कायम नहीं रख पाईं और उनके हाथ से दूसरी बार विश्व प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने का मौका निकल गया।
 
साइना 2015 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं और तब उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। साइना का विश्व प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सिंधू का शानदार प्रदर्शन, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में