गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Rohit Kumar
Written By
Last Modified: रविवार, 16 जुलाई 2017 (12:47 IST)

रोहित कुमार होंगे बेंगलुरु बुल्स के कप्तान

रोहित कुमार होंगे बेंगलुरु बुल्स के कप्तान - Rohit Kumar
बेंगलुरु। स्टार राइडर रोहित कुमार और डिफेंडर रविंदर पहल को प्रो कबड्डी लीग के 5वें सत्र के लिए बेंगलुरु बुल्स का क्रमश: कप्तान और उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली बेंगलुरु की टीम ने 28 जुलाई से शुरू होने वाली लीग के लिए टीम घोषित की है, जो युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।
 
रोहित और रविंदर के अलावा टीम में हरीश नाइक, रोहित, गुरविंदर सिंह, अंकित सांगवान, महेंदर सिंह, प्रीतम छिल्लर, अमित, आशीष कुमार, सचिन कुमार, अमित शेरोन, सिनोथरन कानेशराजह, प्रदीप, अजय कुमार, सुनील, सुमीत, अंजय श्रेष्ठ और कुलदीप सिंह शामिल हैं।
 
पूर्व कबड्डी खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह टीम के कोच होंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सहवाग, गंभीर ने दी महिला टीम को बधाई