शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Roger Federer withdraws from Tokyo Olympics due to knee injury
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 जुलाई 2021 (17:01 IST)

घुटने की चोट के चलते रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस

घुटने की चोट के चलते रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस - Roger Federer withdraws from Tokyo Olympics due to knee injury
दुनियाभर के टेनिस फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, महान खिलाड़ी रोजर फेडरर इस महीने की 23 तारीख से जापान में शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे। फेडरर ने खेलों के महाकुंभ से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। रोजर फेडरर ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी अपने फैन्स तक पहुंचाई।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने घुटने की चोट के चलते टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वापस लिया है। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, ''विंबलडन के दौरान मुझे दुर्भाग्य से घुटने में चोट लगी, जिसके कारण मैंने फैसला लिया कि कि मुझे टोक्यो ओलंपिक से हट जाना चाहिए।''

 
जानकारी के लिए बता दें कि, रोजर फेडरर पहले टेनिस खिलाड़ी नहीं है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में न खेलने का फैसला किया हो। फेडरर से पहले लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल भी टोक्यो से अपना नाम वापस ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थीम भी ओलंपिक से हट चुके हैं।