शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer, Indian Wells Tennis Tournament
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 मार्च 2017 (00:03 IST)

रोजर फेडरर 4 स्थान उठकर छठे नंबर पर

रोजर फेडरर 4 स्थान उठकर छठे नंबर पर - Roger Federer, Indian Wells Tennis Tournament
नई दिल्ली। स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड संयुक्त पांचवी बार खिताब जीतने की बदौलत अपनी विश्व रैंकिंग में चार स्थान का सुधार किया और अब छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 
             
35 वर्षीय फेडरर ने हम वतन स्टेनिसलास वावरिंका को 6-4 7-5 से हराया और पांचवीं बार यह खिताब जीता। फेडरर का इस साल यह दूसरा खिताब है और 24 अक्टूबर 2016 के बाद से उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। 
             
छह महीने की चोट के बाद वापसी करने पर फेडरर ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना 18वां ग्रैंड स्लेम खिताब जीता था। इंडियन वेल्स में उनकी जीत फेडरर का 25वां एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब था। फेडरर का इस साल का रिकॉर्ड 13 जीत और एक हार का हो गया है। 
           
फेडरर ने 2017 की शुरुआत 16वीं रैंकिंग के साथ की थी और फिर वह 17वें नंबर पर भी खिसक गए थे। लेकिन उसके बाद वापसी करते हुए फेडरर अब छठे नंबर पर आ गए हैं। फेडरर के 4305 रेटिंग अंक हो गए हैं। 
 
ब्रिटेन के एंडी मरे का नंबर एक, सर्बिया के नोवाक जोकोविच का नंबर दो और वावरिंका का तीसरा स्थान कायम है। जापान के केई निशिकोरी एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं और उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की बराबरी कर ली है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
खेल की दुनिया के डोनाल्ड ट्रंप हैं कोहली : ऑस्ट्रेलियाई मीडिया