शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Other Sports News, Bhakti Sharma, Indian swimmer
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (20:52 IST)

चैंपियन तैराक भक्ति ने लोगों से वित्तीय मदद मांगी

चैंपियन तैराक भक्ति ने लोगों से वित्तीय मदद मांगी - Other Sports News, Bhakti Sharma, Indian swimmer
मुंबई। भारत की महिला तैराक चैंपियन भक्ति शर्मा ने 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में भाग लेने के लिए लोगों से ऑनलाइन मंच के जरिए वित्तीय मदद मांगी है। 
 
            
26 वर्षीय भक्ति अंटाकर्टिक महासागर में एक डिग्री तापमान में 52 मिनट में 1.4 मील दूर तैरकर विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली भक्ति ने अपनी मां लीना शर्मा से दो साल की उम्र में ही तैराकी सीखनी शुरू कर दी थी। वह अभी यहां जमकर अभ्यास कर रही हैं।  
            
गत वर्ष विश्व रिकार्ड बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला तैराक भक्ति की काफी तारीफ की थी। इसके बाद ही जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उन्हें लोगों से आनलाइन के जरिए धन जुटाने की सलाह दी थी।
        
भक्ति ने कहा कि मुझे अभ्यास पूरा करने के लिए धन की कमी हो रही है इसलिए मैंने फ्यूलाड्रीम डॉटकॉम की टीम से सपंर्क किया ताकि वह इस मुहिम में मेरी मदद कर सके। अभी तक लगभग ढाई लाख रूपए की राशि इकट्ठा हो चुकी है लेकिन यह मेरे 1.5 करोड़ रुपए के लक्ष्य से काफी कम है क्योंकि मुझे तैयारियों के लिए आगामी वर्षों में इतनी राशि खर्च करनी पड़ेगी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
अमेरिकी तैराक लोशे पर 10 माह का निलंबन : रिपोर्ट