शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lockdown period extended in Italy, players will not be able to practice together
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (13:20 IST)

इटली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, साथ में अभ्यास नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी

इटली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी, साथ में अभ्यास नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी - Lockdown period extended in Italy, players will not be able to practice together
रोम। इटली के फुटबॉलर और अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी आगे भी साथ में अभ्यास नहीं कर पाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने देश में ‘लॉकडाउन’ की अवधि 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 
 
कोरोना वायरस महामारी के कारण इटली में मार्च के शुरू से ही 3 अप्रैल तक सभी खेल गतिविधियां रोक दी गई थी। इटली में अभी तक इस बीमारी के कारण 13,115 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 कोंटे ने बुधवार को टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि ‘लॉकडाउन’ की अवधि बढ़ा दी गई है और इसमें अभ्यास सत्र भी शामिल हैं।
 
कोंटे ने कहा, ‘सार्वजनिक और निजी स्थलों पर सभी तरह के आयोजन और खेल प्रतियोगिताओं को निलंबित किया जाता है। 
 
सभी तरह के खेलों में पेशेवर और गैर पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अभ्यास सत्र भी निलंबित किए जाते हैं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हमें सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। अगर हम बचाव के अपने उपायों को रोक देते हैं तो हमारे सारे प्रयास बेकार चले जाएंगे।’
ये भी पढ़ें
ओलंपिक के रद्द होने से खेल महासंघों की वित्तीय स्थिति गड़बड़ाई