गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kabaddi World Cup
Written By
Last Updated :कपूरथला , शनिवार, 13 दिसंबर 2014 (22:25 IST)

भारत ने कबड्डी विश्व कप में अमेरिका को हराया

भारत ने कबड्डी विश्व कप में अमेरिका को हराया - Kabaddi World Cup
कपूरथला। भारतीय पुरुष टीम ने 5वें कबड्डी विश्व कप में शनिवार को यहां अमेरिका को 52-29 से हराया जबकि महिला टीम ने डेनमार्क को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 
पुरुष वर्ग में ईरान ने स्पेन को 54-27 से हराकर अंतिम 4 में प्रवेश किया। दिन का दूसरा मैच  महिला वर्ग में खेला गया जिसमें भारत ने डेनमार्क को 50-16 से पराजित किया।
 
भारत की तरफ से राइडर सुखविंदर ने 8 जबकि प्रियंका ने 3 अंक जबकि स्टॉपर्स अनु ने 7 और मनदीप ने 4 अंक बनाए।
 
अमेरिका के खिलाफ पुरुष वर्ग के मैच में भारतीय टीम 27-15 से बढ़त पर थी। भारतीय राइडर गगनदीप जोगवाल और कमलदीप ने 8-8 अंक और संदीप ने 7 अंक बनाए। (भाषा)