शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian men's hockey team
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 8 नवंबर 2015 (01:33 IST)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पहुंची रैंकिंग में छठे स्थान पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम पहुंची रैंकिंग में छठे स्थान पर - Indian men's hockey team
नई दिल्ली। हीरो भारतीय पुरुष की विश्व लीग सेमीफाइनल में उम्दा प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई है।
एशियाई खेलों की चैम्पियन भारतीय टीम ने बेल्जियम और न्यूजीलैंड को पछाड़ा। बेल्जियम तीन पायदान खिसककर सातवें और न्यूजीलैंड सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गया है। इंग्लैंड चौथे और अर्जेंटीना पांचवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले, नीदरलैंड दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है।
 
महिला रैंकिंग में भारत 13वें स्थान पर है, जबकि ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीदरलैंड शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है। (भाषा)