शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey India League, Dabang Mumbai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (00:09 IST)

आखिरी मिनट के गोल से मुंबई सेमीफाइनल में

आखिरी मिनट के गोल से मुंबई सेमीफाइनल में - Hockey India League, Dabang Mumbai
नई दिल्ली। कप्तान फ्लोरियन फुक्स के आखिरी मिनट में दागे गए मैदानी गोल की बदौलत दबंग मुंबई ने दिल्ली वेवराइडर्स को बुधवार को रोमांचक संघर्ष में 3-2 से हराकर हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
      
मुंबई टीम की नौ मैचों में यह छठी जीत है और उसके 33 अंक हो गए हैं। इस तरह मुंबई सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई  है। दूसरी तरफ इस हार से दिल्ली की मुश्किलें बढ़ गई  हैं। दिल्ली की सात मैचों में यह चौथी हार है और वह 16 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
      
यहां शिवाजी स्टेडियम में तेज गति से खेले गए इस मुक़ाबले में दिल्ली के पास आखिरी मिनट तक बढ़त थी लेकिन अंतिम  मिनट में मुंबई के कप्तान फुक्स ने मैदानी गोल दाग दिया। मैदानी गोल पर दो गोल मिलने के प्रावधान के कारण जीत मुंबई की झोली में आ गिरी।
      
मुंबई ने 24 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल से बढ़त बनाई। कीरन गोवर्स ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। दिल्ली के स्टार स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने 44वें मिनट में मैदानी गोल से दिल्ली को 2-1 से आगे कर दिया। टूर्नामेंट के कई मैचों की तरह इस मैच में भी आखिरी मिनट में गोल देखने को मिला और बाजी दिल्ली के हाथ से फिसल गई। मुंबई ने अंतिम पलों में मैदान मार लिया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
2011 के बाद इंदौर लौटेगा आईपीएल, खेले जाएंगे 3 मैच