गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey India
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2014 (16:56 IST)

प्रत्‍येक हॉकी इंडिया खिलाड़ी को मिलेंगे 2.5 लाख रुपए

प्रत्‍येक हॉकी इंडिया खिलाड़ी को मिलेंगे 2.5 लाख रुपए - Hockey India
नई दिल्ली। स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी इंडिया द्वारा प्रत्‍येक को 2.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा।
भारत ने फाइनल में पाकिस्तान पर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 की जीत के बाद 16 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता।
 
सिर्फ पुरुष खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि मुख्य कोच टेरी वाल्श और हाईपरफारॅमेंस निदेशक रोलैंट ओल्टमैंस प्रत्येक को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे।
 
अन्य सहयोगी स्टाफ सदस्यों को वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा, हॉकी इंडिया ने प्रत्‍येक को एक-एक लाख रुपए देने का फैसला किया है।
 
महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था, उन्हें प्रत्‍येक को महासंघ से एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा जबकि सहयोगी स्टाफ को प्रत्‍येक को 50,000 रुपए मिलेंगे। (भाषा)