शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Gurbaj Singh, HIL
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 नवंबर 2016 (19:11 IST)

रांची ने गुरबाज को 66 लाख में खरीदा

रांची ने गुरबाज को 66 लाख में खरीदा - Gurbaj Singh, HIL
नई दिल्ली। रांची रेज ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की बंद नीलामी में ओलंपियन और भारतीय टीम के खिलाड़ी गुरबाज सिंह को 99 हजार डॉलर (66 लाख रुपए) की भारी-भरकम कीमत में खरीद लिया। 
एचआईएल के 2017 सत्र के लिए 6 फ्रेंचाइजी दबंग मुंबई, दिल्ली वॉरियर्स, जेपी पंजाब वॉरियर्स, कलिंगा लांसर्स, रांची रेज और उत्तरप्रदेश विजार्ड ने बुधवार को यहां हुई बंद बोली में अपनी टीमों को पूरा करने के लिए खिलाड़ियों पर कीमत लगाई।
 
गुरबाज सिंह को रांची ने करीब 66 लाख रुपए की सबसे बड़ी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया जबकि 18 वर्षीय हार्दिक सिंह नीलामी में खरीदे गए सबसे युवा खिलाड़ी रहे। उन्हें जेपी पंजाब वॉरियर्स ने करीब 26 लाख रुपए की कीमत पर खरीदा। विदेशी खिलाड़ियों में जर्मनी के फॉरवर्ड क्रिस्टोफर रुर को भी रांची ने ही खरीदा। उन्हें 50 लाख रुपए की कीमत मिली।
 
नीलामी के नियमानुसार सभी टीमों के पर्स में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 7 लाख 25 हजार डॉलर की रकम निर्धारित की गई थी। रांची रेज और पंजाब वॉरियर्स ने कम राशि में अपने अधिकतर दल को बरकरार रखा था इसलिए उसके पास नीलामी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पर्स था। 
 
नीलामी के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों में भारतीय गोलकीपर सुशांत टिर्की और हॉलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जाप स्टाकमैन, मिंक वान डेर वीरडेन और ओलंपिक स्वर्ण विजेता लुकास रोसी शामिल थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी : कहीं मारपीट तो कहीं झूमाझटकी (वीडियो)