गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Golfer Shiv Kapoor, Golfer Gaganjeet Bhullar
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (19:23 IST)

कपूर दूसरे स्थान पर खिसके, भुल्लर तीसरे पर पहुंचे

कपूर दूसरे स्थान पर खिसके, भुल्लर तीसरे पर पहुंचे - Golfer Shiv Kapoor, Golfer Gaganjeet Bhullar
पट्टाया। भारतीय गोल्फर शिव कपूर 50,000 अमेरिकी डॉलर पुरस्कार राशि वाले रॉयल कप के तीसरे दौर में यहां तीन अंडर 68 का कार्ड खेल कर दूसरे स्थान पर खिसक गए। हालांकि उन्होंने अपने तीसरे खिताब की उम्मीद कायम रखी।
 
 
यहां के फीनिक्स गोल्ड गोल्फ एंड कांट्री क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में कपूर का कुल स्कोर 10 अंडर 203 का है, जबकि पहले स्थान पर चल रहे थाईलैंड के प्रोम मीसावत (66) का स्कोर 12 अंडर 201 का है।
 
भारत के (69) और थाईलैंड के पूम सकसनसिन (68) छह अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। अन्य भारतीयों में खालिन जोशी (71) चार अंडर के साथ संयुक्त रूप से नौवें जबकि ज्योति रंधावा (72) संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारतीय टीम 25 वर्षों का सूखा खत्म करेगी : विराट