गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. fifa world cup
Written By
Last Modified: मॉस्को , बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (16:03 IST)

फीफा विश्व कप 2018 का लोगो जारी

फीफा विश्व कप 2018 का लोगो जारी - fifa world cup
मॉस्को। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) के अध्यक्ष सैप ब्लेटर ने वर्ष 2018 के फुटबॉल विश्व कप के लिए लोगो जारी कर दिया है।
 
ब्लेटर ने रूस के सरकारी टीवी के एक शो पर विश्व कप के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि यह लोगो रूस के दिल और उसकी आत्मा को दर्शाता है।
 
फीफा विश्व कप के इस लोगो पर विश्व कप ट्रॉफी बनी है जिस पर लाल और नीला रंग भी है। यह रंग रूस के झंडे से लिया गया है जबकि उस पर स्वर्णिम रेखाएं भी अंकित हैं। (वार्ता)