शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIFA ranking, Indian football team
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 मार्च 2017 (23:50 IST)

फीफा रैंकिंग में दो पायदान खिसका भारत

फीफा रैंकिंग में दो पायदान खिसका भारत - FIFA ranking, Indian football team
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में दो पायदान नीचे 132वें स्थान पर खिसक गई। भारत के 233 अंक हैं, जो उसके पिछले महीने के योग से 11 कम हैं। 
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के देशों में भारत 46 देशों में 19वें स्थान पर है। ईरान एशिया में सबसे ऊपर है। उसकी विश्व रैंकिंग 33 है। अर्जेंटीना विश्व रैंकिंग में अब भी शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ब्राजील, जर्मनी, चिली और बेल्जियम का नंबर आता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आईपीएल 10 का आयोजन अधर में, फंड नहीं दे सकते!