शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Cristiano Ronaldo, Football Tournament
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (19:24 IST)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक से जीता पुर्तगाल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक से जीता पुर्तगाल - Cristiano Ronaldo, Football Tournament
पोर्ता। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जबरदस्त तीन गोल करते हुए पुर्तगाल को 2018 विश्वकप क्वालिफायर में छोटे से देश फारो द्वीप के खिलाफ यहां 5-1 से शानदार जीत दिला दी।
 
घरेलू जमीन पर पुर्तगाल इस जीत के बाद ग्रुप बी में स्विटजरलैंड के करीब पहुंच गया है। रोनाल्डो की मैच में इस हैट्रिक के साथ ही स्टार स्ट्राइकर ने सर्वाधिक गोल के मामले में दिग्गज ब्राजीली खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ दिया है जबकि वे सर्वाधिक गोल के मामले में यूरोप में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 
        
रोनाल्डो के मैच में तीन गोल के बाद उनके नाम अब 78 गोल हो गए हैं और वे हंगरी के स्ट्राइकर फेरेंसे पुस्कास से सर्वाधिक गोल के मामले में छह गोल ही पीछे हैं, जबकि उन्होंने ब्राजील के लिए 77 गोल करने वाले पेले को एक गोल के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। 
 
31 वर्षीय पुर्तगाली फुटबॉलर ने जबरदस्त वॉली लगाते हुए अपना पहला गोल किया और उसके बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए दो और गोल किए। स्विटजरलैंड के ग्रुप में 21 अंक हैं और वह पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे नंबर की टीम पुर्तगाल के उससे तीन अंक कम हैं और उसका ग्रुप में पहले या दूसरे स्थान पर रहना तय है। 
 
एक अन्य मैच में स्विस टीम ने एंडोरा को 3-0 से हराकर अपने अंक कमाए। हालांकि सेंट गालेन में हुआ यह मैच खराब पिच और भारी बारिश से प्रभावित रहा। विजेता टीम रूस में अगले वर्ष होने वाले फीफा विश्वकप 2018 के लिए क्वालीफाई कर लेगा, जबकि उपविजेता को प्लेऑफ खेलना होगा, वहीं हंगरी 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। उसने घरेलू मैदान पर लात्विया को 3-1 से हराया। 
         
इससे पहले मैच में रोनाल्डो ने पहले हॉफ में गोल किया और फिर दूसरे हॉफ में गोल किए और ग्रुप बी में सात मैचों में 14 गोल का आंकड़ा भी छू लिया। पुर्तगाली कप्तान ने वॉली से पहला गोल करने के बाद पेनल्टी किक पर दूसरा गोल किया। रोनाल्डो के तीन गोल के अलावा विलियम कारवाल्हो और नेल्सन ओलिविएरा ने अन्य दो गोल किए। स्विटजरलैंड से पहला मैच हारने के बाद से पुर्तगाल ने अपने सभी छह मैच जीते हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लसित मलिंगा ने दिए संन्यास के संकेत