गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Bhavina Patel wins gold while Sonalben Patel wins bronze
Written By
Last Updated : रविवार, 7 अगस्त 2022 (13:44 IST)

एक ही पोडियम पर दो भारतीय पैरा TT खिलाड़ी, भाविना को स्वर्ण तो सोनल को मिला कांस्य

एक ही पोडियम पर दो भारतीय पैरा TT खिलाड़ी, भाविना को स्वर्ण तो सोनल को मिला कांस्य - Bhavina Patel wins gold while Sonalben Patel wins bronze
बर्मिंघम:  भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीता।तोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी।
इससे पहले चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5’ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली।(भाषा)
ये भी पढ़ें
पहलवान पूजा गेहलोत ने कांस्य जीतने के बाद मांगी माफी, पीएम मोदी ने कही दिल को छू लेने वाली बात