बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Australian Open
Written By
Last Modified: सोमवार, 26 जनवरी 2015 (17:25 IST)

सानिया, सोरेस और पेस-हिंगिस की जोड़ियां क्वार्टर में

सानिया, सोरेस और पेस-हिंगिस की जोड़ियां क्वार्टर में - Australian Open
मेलबर्न। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी तथा लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोडियों ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल प्रवेश कर लिया।

सानिया और सोरेस की जोड़ी ने अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेस को 7-5, 6-7, 10-8 से हराया।

सांतवी वरीय जोड़ी लियेंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने स्पेन की जोड़ी एनाबेल मेडिना और पाब्लो एडुजर की जोड़ी को 6-3, 6-1 से हराया इससे पहले सानिया और चीनी ताइपै की सू वेइ सियेह की जोड़ी महिला युगल वर्ग के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई थी।

जूनियर लड़कों के वर्ग में सुमित नगाल ने दूसरे दौर में जापान के योसुके वतानुकी को 6-2, 6-3 से हराया।