मुख पृष्ठ खेल-संसार » लंदन ओलिम्पिक 2012 » ओलिम्पिक समाचार » बैडमिंटन में चीन ने जमाई धाक
FILE
बैडमिंटन महाशक्ति चीन ने लंदन ओलिंपिक की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अब तक तीन स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमा लिया है जबकि दो अन्य स्पर्धाओं में उसके खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में हैं।

चीन ने इन खेलों के सातवें दिन शनिवार महिला एकल और महिला युगल मुकाबलों के स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि उसके खिलाड़ी मिश्रित युगल में शुक्रवार को ही स्वर्ण जीत चुके थे।

महिला एकल में तीसरी सीड चीन की ली जुएरुई ने हमवतन और विश्व की नंबर एक खिलाडी यिहान वांग को तीन गेमों के संघर्ष में 21-15, 21-23, 21-17 से हराकर फाइनल जीता।

इस तरह स्वर्ण और रजत चीन के नाम रहा जबकि दूसरी सीड चीन की ही जिंग वांग के रिटायर होने के बाद भारत की सायना नेहवाल को कांस्य मिला।

महिला युगल मुकाबले के फाइनल में चीन की तियान किंग और झाओ युनलेई ने जापान की मिजुकी फ्यूजी और रिका काकिवा को लगातार सेटों में 21-10, 25-23 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। मिश्रित युगल में शुक्रवार को चीन के झांग नान और न्हाओ युनेली ने हमवतन जोडी जू चेन और मा जिन को हराकर स्वर्ण जीता था। (वार्ता)
Feedback Print