समाचार | क्रिकेट स्कोरकार्ड | क्रिकेट | आलेख | सचिन | क्रिकेट टिकर | वर्तमान/पिछली श्रृंखलाएँ | अलविदा सौरव | खिलाड़ी परिचय | मुरली का मैजिक | हर्शल गिब्स | आईपीएल 2011 | विश्वकप 2011 | कुंबले | एशेज सिरीज 2010-11
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » क्रिकेट » समाचार » तेंडुलकर के श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन पूरे
सचिन तेंडुलकर ने त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में 16वां रन बनाने के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन पूरे किए। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

तेंडुलकर का यह श्रीलंका के खिलाफ 80वां मैच है और उन्होंने अपने इस प्रिय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगभग 45.50 के औसत से रन बनाए हैं।

श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया दूसरी ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ सचिन ने 3000 से अधिक वनडे रन बनाए हैं। वह पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2000 से अधिक रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ तेंडुलकर के बाद सर्वाधिक रन पाकिस्तान के इंजमाम उल हक (2265 रन) ने बनाए हैं। (भाषा)
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia