भारतीय टीम के प्रतिभावान बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने समय समय पर भारतीय टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है। गंभीर वनडे क्रिकेट में भारत के भविष्य हैं। अब तक 134 वनडे मैचों में गंभीर ने 40.49 की औसत से 4819 रन बनाए हैं। इनमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में गंभीर के टॉप फाइव सेंचुरीज़ के बारे में।
150 नाबाद विरूद्ध श्रीलंका, कोलकाता
PTI
24 दिसंबर 2009 गौतम गंभीर ने यहां श्रीलंका के विरुद्ध चौथे एकदिवसीय मैच में धुआंधार नाबाद 150 रनों की पारी खेल सभी आलोचकों को जवाब दिया। पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने से उन पर काफी दबाव था। उन्होने यह भी दिखा दिया कि दबाव में उनका खेल और भी निखर जाता है। उन्होंने 316 रनों के बडे़ लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली के साथ मिलकर 224 रनो की साझेदारी की। गंभीर ने 137 गेंदो में नाबाद 150 रनों की तुफानी पारी में 14 चौके जडे़ और टीम को यह मैच जिताया। यह वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।