शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. सिख धर्म
  4. Guru Granth Sahib
Written By

गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिनी प्रकाश पर्व

गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिनी प्रकाश पर्व - Guru Granth Sahib
- सतमीत कौर

गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिनी प्रकाश पर्व 12 सितंबर से मनाया जाएगा। उनके प्रकाश पर्व पर कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान कथावाचक कीर्तन भी करेंगे। 


जानिए गुरु ग्रंथ साहिब की महत्ता
 
श्री गुरुनानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक गुरुगद्दी शारीरिक रूप में रही क्योंकि इन सभी गुरु जी ने पांच भौतिक शरीर को धारण करके मानवता का कल्याण किया।
 
पर 10वें गुरु जी ने शरीर का त्याग करने से पहले सारी सिख कौम को आदेश दिया कि आज से आपके अगले गुरु 'श्री गुरु ग्रंथ साहेब' हैं। आज से हर सिख सिर्फ गुरु ग्रंथ साहेब जी को ही अपना गुरु मानेगा। उन्हीं के आगे शीश झुकाएगा और जो उनकी बाणी को पढ़ेगा वो मेरे दर्शन की बराबरी होगी।
 
गुरु गोबिंद सिंह जी ने आदेश दिया कि सिख किसी भी शरीर के आगे, मूर्ति के आगे या फिर कब्र के आगे माथा नहीं झुकाएंगे। उनका एक ही गुरु होगा और वो है श्री गुरु ग्रंथ साहेब।
 
श्री गुरु ग्रंथ साहेब जी को सुबह 4-5 बजे के समय अरदास (प्रार्थना) करके गुरुद्वारे के मुख्‍य कमरे में दर्शन के लिए लाया जाता है फिर वहां बाणी का पाठ होता है। कीर्तन होता है। इस प्रकार रात के 7-8 बजे तक गुरु ग्रंथ साहेब जी का प्रकाश रहता है। फिर दोबारा अरदास करके उन्हें उनके निजी स्थान पर विराजमान किया जाता है।
 
हर सिख बच्चे के नाम का पहला अक्षर गुरु ग्रंथ साहेब जी की बाणी के पहले अक्षर से लिया जाता है। हर सिख अपना जो भी काम करता है वो गुरु ग्रंथ साहेब जी के आगे अरदास करके ही किया जाता है।