शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. shiv katha
Written By

जब भगवान शिव ने त्याग दिया था माता पार्वती को, पढ़ें कथा

जब भगवान शिव ने त्याग दिया था माता पार्वती को, पढ़ें कथा - shiv katha
झूठ बोलने वाले लोग शिव को प्रिय नहीं हैं। इसी कारण भोलेनाथ ने माता पार्वती का त्याग कर दिया था। क्योंकि उन्होंने भगवान राम से सीता रूप में मिलने के बाद भोलेनाथ से झूठ बोला था। 
 
शिव महापुराण के अनुसार जब माता पार्वती और शिव अगस्त मुनि से कथा सुनकर कर लौट रहे थे। उसी दौरान भोलेनाथ ने देखा कि उनके आराध्यदेव भगवान राम माता सीता के वियोग में भटक रहे हैं। उन्हें देखने के बाद शिव ने उन्हें प्रणाम किया, मगर माता पार्वती के मन में राम की परीक्षा लेने का विचार आया। 
 
भोलेनाथ से आग्रह कर वे प्रभु राम की परीक्षा लेने पहुंचीं। लेकिन पार्वती को देखते ही भगवान राम ने पार्वती को माता का संबोधन देते हुए कहा कि आप यहां, भोलेनाथ कहां हैं?

सावन सोमवार की पवित्र और पौराणिक कथा (देखें वीडियो) 
 


 

माता पार्वती मजाक के मूड में ही थीं। भगवान द्वारा पहचाने जाने और माता शब्द के संबोधन को छिपाते हुए पार्वती ने शिव से झूठ का सहारा लिया। उन्होंने शिव जी से कहा   कि भगवान राम ने नहीं पहचाना। भगवान शिव तो अंतर्यामी हैं उन्हें पता चल गया कि राम ने उन्हें माता के नाम से संबोधित किया है तो उन्होंने माता पार्वती का त्याग कर दिया। 
माता पार्वती के त्याग का एक कारण यह भी रहा कि भगवान राम विष्णु के अवतार हैं और उन्होंने पार्वती जी को माता कहा था, अत: अपने आराध्य देव की माता मानकर शिव ने पत्नी रूप से त्याग दिया था।