महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद चार) ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर स्कोर को 210 रन तक पहुंचा दिया।दिलचस्प बात यह रही कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में आज ही के दिन यानि कि 23 अप्रैल को ही आईपीएल करियर का पहला छक्का मारा था। वह आईपीएल के अंतिम ओवर में 65 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। लेकिन आज सिर्फ चौका ही मार पाए।
Mayawati's first election rally in Meerut : मेरठ में बसपा सुप्रीमो (BSP supremo) व उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) जमकर भाजपा और कांग्रेस पर बरसीं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों (Muslims) से द्वेष भावना के चलते हिन्दुत्व और धर्म की आड़ में जमकर शोषण हो रहा है, वहीं कांग्रेस और भाजपा अपना हर बार चुनावी घोषणा पत्र जारी करती है, लेकिन जनता को धोखा ही मिलता है। इसलिए हम कभी अपना घोषणा पत्र चुनाव में लेकर नहीं आते हैं। बहुजन समाज पार्टी घोषणा में नहीं बल्कि जमीनी हकीकत में काम करती है।