मुख्य पृष्ठ > सामयिक > ओशो वाणी > ओशो वाणी
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्वतंत्र इंडिया, परतंत्र भारत
माँ अमृत साधना
भारत की स्वतंत्रता का हीरक महोत्सव बड़े शान से मनाया जाएगा, उस समय हम सभी के भाव उत्तुंग होकर तिरंगे के साथ लहराएँगे। जैसे ही उत्सवांकित उफान खत्म हो जाएगा, पीछे खड़े दो खंडित हिस्से सिर उठाएँगे। वे दो खंड हैं भारत और इंडिया। भारत और पाकिस्तान के बीच की दरार तो शायद कभी मिट भी जाए, इंडिया और भारत के बीच की खाई मिटने के असार नजर नहीं आते।

क्या वजह है इस विरोधाभास की? क्या तरक्की के नए सोपान चढ़ने वाले इंडिया के पास इतनी फुरसत और संवेदनशीलता है कि वह अपने ही साये को देखने के लिए पल भर रुक जाए? भारत की इस असंतुलित प्रगति का बड़ा सटीक विश्लेषण ओशो ने किया है। शायद निगलने में कड़वा लगे, लेकिन है असरदार।

भारत को जब स्वतंत्रता मिली तब सभी स्वतंत्रता सेनानियों की चेतना एक ही दिशा में उन्मुख थी- अंग्रेजों को हटाओ। उसका रुख नकारात्मक था जो कि उस समय जरूरी था। आजादी की जंग में किसी ने यह नहीं सोचा कि यदि स्वतंत्रता मिल जाए तो हम क्या करेंगे? उसे कैसे निभाएँगे? और वाकई, अचानक स्वतंत्रता मिल गई। स्वतंत्र भारत के सामने जो नए प्रश्न खड़े होंगे, उनका कोई अंदेशा इन सेनानियों को नहीं था, और न ही उनके पास भारत के नव निर्माण का कोई कार्यक्रम था।

स्वतंत्रता एक ऐसी अदम्य प्यास है, जो हर किसी को होती है लेकिन स्वतंत्रता को संभालने के लिए जो परिपक्वता चाहिए, वह बहुत कम लोगों के पास होती है। ओशो ने स्वतंत्रता कोस तीन वर्गों में बाँटा है- नकारात्मक स्वतंत्रता, सकारात्मक स्वतंत्रता और विशुद्ध स्वतंत्रता।

नकारात्मक स्वतंत्रता है किसी चीज से मुक्ति पाना। कोई अवांछित घटना, वस्तु या व्यक्ति से मुक्ति पाने को स्वतंत्र होना कहा जाता है। अधिकतर स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले इसी प्रकार की स्वतंत्रता चाहते हैं। जीवन इतना दुखद है कि दुख से मुक्ति पाना व्यक्ति का अहम प्रयास होता है। राजनैतिक स्वतंत्रता इसी श्रेणी की है : बंधन से मुक्ति, दासता से मुक्ति। इसके लिए जो भी क्रांतियाँ की जाती हैं, वे जीतकर भी असफल होती हैं। क्योंकि दासता से मुक्ति हो गई, सत्ता आ गई, अब सत्ता पाने के बाद आगे क्या? सृजन की कोई समझ या प्रतिभा ऐसे लोगों के पास नहीं होती। स्वतंत्रता को संभालना तलवार की धार पर चलने जैसा होता है। जोखिम से भरा और उतना ही जीवन से लबालब।

दूसरी स्वतंत्रता है सकारात्मक। जैसे कोई इंसान चित्रकार बनना चाहता हो या कवि बनना चाहता हो और उसे अपने परिवार से संघर्ष करना पड़ता है, तकि उसे अपना शौक पूरा करने का अवसर मिले। तो यह सकारात्मक स्वतंत्रता है। इस व्यक्ति में बहुत-सी सृजनात्मक ऊर्जा है। उसे लड़ने में इतना रस नहीं है जितना कुछ निर्माण करने में है।

तीसरी स्वतंत्रता है विशुद्ध स्वतंत्रता या कहें आध्यात्मिक स्वतंत्रता। भारत की समूची प्रतिभा सदियों-सदियों से इसमें संलग्न थी। व्यक्तिगत मुक्ति ही ऋषियों का लक्ष्य था। यह किसी अप्रिय परिस्थिति से छुटकारा नहीं है बल्कि अपनी जन्मजात स्थिति को पाना है। भारत के सभी दर्शन और आध्यात्मिक प्रणालियाँ अत्यंतिक आत्मिक स्वतंत्रता की अभीप्सा से प्रेरित हैं।
 
  1 | 2  >> 
और भी
अनिद्रा एक जीवन शैली है
विक्षिप्तता को बाहर फेंको ओशो
आँसुओं में बह जाती है उदासी
भय की ऊर्जा को समझो
मनुष्य की मूलभूत समस्या
योग और सेक्स