मुख पृष्ठ > सामयिक > तानाशाह का समर्पण > समाचार > गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मुशर्रफ विदा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मुशर्रफ विदा
इस्तीफे की घोषणा के महज चंद घंटों के भीतर ही सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को विदाई दे दी गई। उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में मुशर्रफ ने तीनों सेनाओं की सलामी गारद का निरीक्षण किया। इस दौरान मुशर्रफ काफी उदास दिख रहे थे। इस संक्षिप्त समारोह के दौरान सैन्य बैंड ने मार्शल धुन बजाई।

मुशर्रफ ने इस्लामाबाद के बीचोबीच स्थित राष्ट्रपति भवन को आखिरी बार छोड़ने से पहले कर्मचारियों से हाथ मिलाया। बाद में वे रावलपिंडी स्थित अपने अस्थायी कार्यालय के लिए रवाना हुए।
और भी
परवेज मुशर्रफ के बाद पाकिस्तान
पहले भी हुए निर्वासन
मुशर्रफ का सफर
इस्तीफा न देते तो...
सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
बढ़ सकता है आतंकवाद