पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सरकार की ओर से उनके ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए अपना पद छोड़ने की घोषणा की है, लेकिन वे पद से हटने के बाद देश में ही रहेंगे या देश से बाहर चले जाएँगे, इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा, न ही उन्होंने किसी तरह का संकेत दिया है। हालाँकि यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन की साझेदार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) चाहती है कि मुशर्रफ देश छोड़कर चले जाएँ। देश के नाम अपने भावुक संबोधन में मुशर्रफ ने कहा कि नौ साल के शासन के दौरान मैंने देश का रुतबा बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब मैंने सत्ता संभाली थी तो... |