बीबीसी समाचार
मुख पृष्ठ » सामयिक » बीबीसी हिंदी » बीबीसी समाचार » फेडरर को हराकर पोट्रो बने चैंपियन (Potro win US OPEN)
 
पिछले पाँच बार के यूएस ओपन चैंपियन रोजर फेडरर को हराकर अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने खिताब पर कब्जा कर लिया है।

BBC
इस तरह फेडरर का छठवीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया है। 20 वर्षीय डेल पोट्रो ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीत लिया है। छठवीं वरीयता प्राप्त पोट्रो ने स्विटजरलैंड के फेडरर को 3-6, 7-6 (7-5), 4-6, 7-6 (7-4) 6-2 के पाँच रोमांचक सेटों में हराया।

कम से कम दो सेट ऐसे थे, जिसमें हार की कगार पर पहुँच कर पोट्रो ने उसे जीत में बदला। रायफेल नडाल के बाद पोट्रो पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में फेडरर को हराया है।

28 वर्षीय फेडरर अगर यह खिताब जीत जाते तो यह उनका सोलहवाँ ग्रैंड स्लैम होता और अपने आपमें एक विश्व रिकॉर्ड होता।
संबंधित जानकारी खोजें