मुख पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार > ...जब नर्वस हो गए अक्षय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
...जब नर्वस हो गए अक्षय
खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार भले ही बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त बॉडी और स्टंट्स के लिए जाने जाते हों, मगर 'कमबख्त इश्क' की शूटिंग के दौरान कई मौकों पर वे थोड़ा नर्वस हो गए थे।

BBC
दरअसल, उनकी घबराहट की वजह थे हॉलीवुड स्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन। फिल्म के प्रोमोशन के लिए न्यूयॉर्क पहुँचे अक्षय ने कहा कि स्टेलोन के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा।

अक्षय और करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली कमबख्त इश्क दो जुलाई को दुनियाभर के दो हजार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। उसी दिन अमेरिका के 100 से ज्यादा सिनेमाघरों में भी यह लगेगी।

अक्षय ने कहा शूटिंग से पहले मैं ये समझ रहा था कि स्टेलोन बड़े स्टार होने के कारण कम बात करते होंगे, लेकिन उनसे मिलकर लगा कि वे बहुत विनम्र इंसान हैं, हम बहुत जल्द घुल-मिल गए।

अक्षय ने कहा मैं तो उनके साथ एक्टिंग करते हुए भी नर्वस था, लेकिन उन्होंने मुझे महसूस नहीं होने दिया कि वे बहुत बड़े स्टार हैं।

उन्होंने स्टेलोन के साथ गपशप की। अपनी-अपनी बॉडी बिल्डिंग के बारे में बात की और विभिन्न फिल्मों में शूटिंग के दौरान आई चोटों का जिक्र भी एक-दूसरे से किया।

दिमाग का प्रयोग न करें : उनका कहना था कि वे अपने परिवार के साथ प्योर्तो रिको में छुट्टियाँ मना रहे थे, लेकिन फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें अमेरिका आना पड़ा।

'कमबख्त इश्क' के बारे में अक्षय कहते हैं कि आप पूरे परिवार के साथ इसका मजा लें। अपने दिमाग का प्रयोग न करें, केवल मजा लें।

स्टंटमैन की कहानी : उनका कहना है कि यह फिल्म एक स्टंटमैन की कहानी जरूर है, लेकिन इसमें एक्शन के दो-तीन सीन ही हैं।

कमबख्त इश्क में हॉलीवुड के भी कई जाने माने अदाकार नजर आते हैं, जिनमें सिल्वेस्टर स्टेलोन फिल्म में रैंबोजी कहलाते हैं। डेनिस रिचर्डस, ब्रैंडन रूथ और होली वैलेंस ने भी भूमिका निभाई है। अक्षय कहते हैं कि फिल्म में हॉलीवुड का भी दखल जरूरी था, क्योंकि कहानी की माँग थी।

फिल्म में अक्षय हॉलीवुड के ही एक स्टंटमैन का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने कहा इसमें हॉलीवुड का भी हिस्सा होना जरूरी था। हर फिल्म में यह जरूरी नहीं होता, बहुत कम फिल्मों में ही इस तरह का मिश्रण होता है। उन्होंने कहा मैं सोचता हूँ दो संस्कृतियाँ जब साथ में मिलती हैं तो बहुत अच्छा नतीजा निकलता है।

यूनिवर्सल स्टूडियोज : अक्षय को यूनिवर्सल स्टूडियोज के साथ काम करने में मजा आया। वे कहते हैं कि हॉलीवुड में सब काम बड़े सधे हुए और योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है।

अक्षय को अपने स्टंट करने के लिए हॉलीवुड की इंश्योरेंस कंपनियों के कानून के मुताबिक कई टेस्ट देना पड़े, जिनसे साबित हो कि वे स्टंट कर सकते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बढ़ती मुस्लिम आबादी के समन्वय की कोशिश
अभिषेक बनेंगे 'विजय दीनानाथ चौहान'
माइकल जैक्सन: उतार और चढ़ाव
माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि
मोबाइल पर मिलेगा तूफान का अलर्ट
'स्त्री का शक्तिशाली रूप कायम रहना चाहिए'