मुख पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार > यौनकर्मी सीख रही हैं कराते
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
यौनकर्मी सीख रही हैं कराते
तमिलनाडु की महिला यौनकर्मियों का एक समूह इन दिनों कराते का प्रशिक्षण ले रहा है। उनका कराते सीखने का मकसद अपने दलालों और हिंसक ग्राहकों से निपटना है।

BBC
ये महिला यौनकर्मी दलालों और ग्राहकों की मारपीट से परेशान थीं। इससे निपटने और आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए उन्होंने एक स्थानीय सामुदायिक समूह 'इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन' से संपर्क किया था।

अत्याचार रोको : 'इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन' के प्रमुख एजे हरिहरन कहते हैं कि इससे लोगों में यह संदेश जाएगा कि महिला यौनकर्मियों पर कहीं भी होने वाला अत्याचार जरूर रोका जाना चाहिए।

सर्वेक्षणों के मुताबिक देशभर में करीब तीस लाख महिला यौनकर्मी हैं, जो देह व्यापार कर अपना और अपने परिवार का पेट पालती हैं। देशभर में कई स्वयंसेवी संस्थाएँ इन महिला यौनकर्मियों और उनके बच्चों के लिए विभिन्न तरह के काम कर रही हैं।

ये महिला यौनकर्मी अपने पेशे को कानूनी अधिकार दिलाने के लिए भी काफी समय से संघर्ष कर रही हैं। यौनकर्मी अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर अपने पेशे को कानूनी मान्यता दिलवाना चाहती हैं।

‘नेशनल नेटवर्क ऑफ सेक्स वर्कर्स’ के नाम से इन महिला यौनकर्मियों का एक राष्ट्रीय संगठन भी है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गायब हो गए अहम कागजात
'मैं हिंदू भूमिकाएँ क्यों नहीं कर सकता'
ब्लूस्टार के कमांडर से मिलिए
न्यूयॉर्क में मुस्लिम सांस्कृतिक महोत्सव
स्वात के नाइयों को फिर मिला काम
साल के अंत तक शादी करेंगी शिल्पा