मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चिली में बूढ़े लोगों को मुफ्त वियाग्रा
चिली की राजधानी सेंटियागो के निकट एक शहर के मेयर ने शहर में बूढ़े लोगों को रिझाने का एक नया तरीका निकाला है और वह है उन्हें मुफ्त वियाग्रा बाँटने का। गौरतलब है कि वियाग्रा यौन उत्तेजना बढ़ाने वाली एक दवा है।

मेयर गोंजालो नावारेट्टी मुनोज का कहना है कि वे बूढ़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना चाहते हैं इसलिए वे इन लोगों को मुफ्त वियाग्रा देने की मंशा रखते हैं।
BBC
मेयर की योजना है कि साठ साल से ऊपर की उम्र के उन लोगों को वियाग्रा मुफ्त दी जाए जो कामकाजी हैं और खासतौर से लोप्रादो बस्ती में रहते हैं, लेकिन आलोचकों का कहना है कि करदाताओं की कीमत पर कुछ गिने-चुने लोगों को मुफ्त वियाग्रा बाँटना सही नहीं कहा जा सकता।


मेयर का कहना है कि जब वे एक डॉक्टर के रूप में काम कर रहे थे तो उम्रदराज लोगों के सेक्स जीवन की समस्याओं को सुनकर इस कदम को उठाने के लिए प्रेरित हुए हैं। मुनोज का कहना है, 'यह उम्रदराज लोगों को बेहतर जीवन मुहैया कराने की कोशिशों के तहत एक कदम के रूप में किया जा रहा है।'

वे हर महीने चार बार वियाग्रा उन लोगों के बीच बाँटना चाहते हैं जो इसकी माँग करेंगे और अगले कुछ दिनों में डॉक्टर अपनी डिस्पेंसरियों से वियाग्रा मुफ्त बाँटना शुरू कर देंगे।
और भी
डटकर खाओ और दुबले रहो!
दस साल बाद लुप्त हो जाएँगे गिद्ध
खिल उठे मेरा भी चमन...
...तो ज्यादा रुपए कमा रहा होता
'मैं खुद को वेश्या नहीं समझती'
'सुपरहिट आईपीएल' की असलियत