मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चोली के आकार से उलझनें...
महिलाएँ सही आकार की ब्रॉ का चयन करें तो उन्हें कई तरह की परेशानियों से निजात मिल सकती है। लंदन के एक अस्पताल का कहना है कि अस्पतालों में 'ब्रॉ फिटिंग क्ल‍िनिक' खोल दिए जाएँ तो उन हजारों महिलाओं को फायदा होगा, जिन्हें अपने स्तन का आकार कम करने के लिए सर्जरी करानी पड़ती है।

ये अस्पताल ब्रॉ चयन का सही तरीका भी बताता है। इसका कहना है कि अब तक जितनी महिलाएँ अस्पताल के इस विभाग में आई हैं, उनमें से कोई भी सही आकार की ब्रॉ नहीं पहनहुए थी

डॉक्टरों के मुताबिक अगर ब्रॉ सही आकार की न हो तो गले, पीठ और कंधों में दर्द हो सकता है और ये इतना बढ़ सकता है कि सर्जरी करानी पड़ जाए।

एक वरिष्ठ स्तन सर्जन का कहना है कि आमतौर पर महिलाएँ जरूरत से बड़े आकार की ब्रॉ पहनती हैं। ब्रिटेन में अकसर बड़े आकार के स्तनों से परेशान महिलाएँ सर्जरी कराना चाहती हैं और कुछ इलाकों में तो यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पैसे न के बराबर लगते हैं।

इसके बावजूद महिलाएँ खुद हजारों पाउंड खर्च करके भी स्तन के ऑपरेशन करवाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक ब्रिटेन में हर साल लगभग दस हजार महिलाएँ स्तन का आकार छोटा करने के लिए सर्जरी कराती हैं।

हालाँकि लंदन के रॉयल फ्री अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉक्टर एलेक्स क्लार्क का कहना है कि ये पैसे की बर्बादी है और जरूरत है तो सिर्फ सही आकार की चोली पहनने की।
और भी
'पूरा जीवन फिल्म में नहीं खपा सकता'
एक मुलाकात काजोल के साथ
शिल्पा शेट्टी बनेंगी फिल्म निर्माता
मुट्‍ठी में होंगी हजारों घंटे की फिल्में
'आईपीएल और आईसीएल के बीच हों मैच'
36 लाख में बिकी ब्रूनी की नग्न तस्वीर