मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सवाल आपके, जवाब जवाहिरी के
BBCBBC
अल कायदा के दूसरे सबसे बड़े नेता अयमन अल जवाहिरी ने 'जेहाद में निर्दोष मुसलमानों के मारे जाने को' सही ठहराया है।

जवाहिरी ने एक लंबे ऑडियो टेप में इसराइल के अंदर और बाहर यहूदियों पर हमले जारी रखने की बात कही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को मुसलमानों का दुश्मन बताया। पेशे से डॉक्टर रहे जवाहिरी ने कहा कि ओसामा बिन लादेन पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जवाहिरी का ऑडियो बयान करीब डेढ़ घंटे चलता है। ये एक तरह से ‘आपके सवाल, जवाहिरी के जवाब’ जैसे किसी कार्यक्रम की तरह है।

इसमें अल कायदा नेता ने इंटरनेट के जरिए दुनिया भर के मुसलमानों की ओर से आए सैकड़ों सवालों में से कुछ के जवाब दिए हैं। माना जा रहा है कि ये अल जवाहिरी के जवाबों की पहली किस्त है।

कई लोगों ने अल जवाहिरी से बड़े ही तीखे सवाल किए थे। और जवाब देते हुए कई बार अल कायदा नेता बचाव की मुद्रा में नजर आते हैं।

किसी ने पूछा कि क्या आप मुसलमान औरतों और बच्चों की जान लेने को जेहाद मानते हैं? इसके जवाब में जवाहिरी ने कहा है कि असल में निर्दोष लोगों को अमेरिकी, यहूदी, रूसी और फ्रांसीसी मार रहे हैं।

उनका कहना है कि यदि जेहादियों के हाथों आम आदमी मरते हैं, तो ऐसा कोई जानबूझ कर नहीं किया जाता है, बल्कि दुश्मन ताकतें निर्दोषों को मानव-ढाल के तौर पर इस्तेमाल करती हैं।

एक अल्जीरियाई छात्र ने अल जवाहिरी से पूछा कि वे अल्जीयर्स में दिसंबर में हुए एक बम हमले को कैसे सही ठहराएँगे, जिसमें कि सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया था।

इस सवाल के जवाब में अल कायदा नेता ने अल्जीरिया सरकार पर देश को फ्रांस और अमेरिका के हाथों बेचने का आरोप लगाया और संयुक्त राष्ट्र को इस्लाम का दुश्मन करार दिया।

मिस्र : ऑडियो बयान का एक बड़ा हिस्सा अल जवाहिरी के अपने देश मिस्र के बारे में है। अल कायदा नेता ने मिस्र के मुख्य विपक्षी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने खास तौर पर मुस्लिम ब्रदरहुड के एक बड़े धार्मिक नेता यूसुफ अल करादवी को आड़े हाथों लिया है, जो कि कतर में रहते हैं।

अल-जवाहिरी के इस अप्रत्याशित सवाल-जवाब से साफ जाहिर है कि अल कायदा मुस्लिम दिलोदिमाग को जीतने को लेकर बहुत ही गंभीर है।

इससे ये बात भी स्पष्ट है कि अल कायदा आम मुसलमानों को मारने संबंधी आरोपों को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील है।
और भी
बिकिनी कन्याओं का सच
वर्दी बदलने से पैदा हुई नई मुश्किल
राजस्थान-सिंध बस सेवा की आस
महँगाई से लड़ने की कमजोर कोशिश
पदयात्रा ने मेरी जिंदगी बदल दी
भूतनाथ' ने गाना गाया