मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
करीना की कलरफुल कहानी
BBCBBC
करीना ने इस सप्ताह अपने पसंदीदा हीरो सलमान खान के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम है 'मैं और मिसेज खन्ना'। मैंने मजाक में करीना से पूछा कि वो कौन-सी भूमिका कर रही हैं- मैं या मिसेज खन्ना की।

करीना इस फिल्म में काम करके काफी उत्साहित हैं। वे सलमान खान के साथ क्योंकि की थी। करीना ने कहा- फिल्म क्योंकि में सलमान के साथ काम का अच्छा रिश्ता बन गया।

उन्होंने कहा कि क्योंकि एक अलग किस्म की फिल्म थी और रोमांस भी अजीब था। करीना का कहना है कि मैं और मिसेज खन्ना में उनकी काफी रोमांटिक भूमिका है। लग रहा है कि इस समय करीना के दिमाग में सिर्फ रोमांस ही चल रहा है।

अब दीपिका के लिए दरियादिली : आजकल अक्षय कुमार की फिल्म 'चाँदनी चौक टू चाइना' की शूटिंग बैंकॉक में चल रही है। और वहाँ मौजूद हैं अपने अक्षय कुमार।

इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं। प्रियंका और कैटरीना की सिफारिश फिल्मकारों के करने के लिए चर्चित अक्षय कुमार अब दीपिका की सिफारिश कर रहे हैं।

प्रियंका की सिफारिश करने के मामले में तो अक्षय कुमार को अपनी बीवी ट्विंकल से फटकार मिली, लेकिन अब अक्षय कुमार निर्माताओं के सामने दीपिका का नाम रख रहे हैं। वैसे आजकल रणबीर कपूर और दीपिका का प्रेम संबंधों की खूब चर्चा है और दबे जुबान में दोनों इस बात को स्वीकार भी कर रहे हैं।

टकराव रफा-दफा : सैफ अली खान इस समय बैंकॉक में करीना की तगड़ी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं,
BBCBBC
लेकिन अब करीना प्रियंका के खिलाफ नहीं हैं।


दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता फिल्म एतराज की शूटिंग के दौरान बढ़ी थी। जब प्रियंका की भूमिका को लोगों ने ज्यादा पसंद किया। बाद में एक स्टेज शो के दौरान प्रियंका और करीना के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई।

करीना ने तो यहाँ कह दिया कि प्रियंका अभिनेत्री हैं ही नहीं, लेकिन योग से अपना मन शांत कर रही और प्यार से खुश करीना ने पिछला सब कुछ भुला दिया है। करीना ने सैफ को फरहान अख्तर की अगली फिल्म वॉयस फ्रॉम द स्काई में प्रियंका के साथ काम करने की इजाजत भी दे दी है।

आजकल किसकी आवाज सुन रही हैं करीना...

नील के साथ बिपाशा : ये क्या हो रहा है....30 साल की अभिनेत्रियाँ कम उम्र के हीरो के साथ जोड़ी बनाकर आ रही हैं। रणबीर कपूर के साथ एक फिल्म कर रहीं बिपाशा बसु ने अब नील नितिन मुकेश के साथ नई फिल्म साइन की है।

जहाँगीर सुरती की फिल्म फ्रीज के हीरो नील नितिन मुकेश सिर्फ 25 साल के हैं। सबसे रोचक बात ये है कि पहले इस फिल्म का प्रस्ताव रणबीर कपूर को मिला था।

नील अपने और बिपाशा के उम्र के अंतर पर बात करने में शर्मा जाते हैं। लेकिन वे बताते हैं- जॉन अब्राहम मेरे अच्छे मित्र बन गए हैं और उन्होंने बिपाशा से अनुरोध किया था कि वे यह फिल्म कर लें।

भाई प्यार हो तो ऐसा...
और भी
बहुत खुश हैं भूतनाथ
स्पिट्जर सेक्स स्कैंडल में महिला की पहचान
फिल्म का बनना अरेंज्ड मैरिज के जैसा रहा
20 मिनट की मुलाकात के 16 लाख
बेवफा नहीं हैं दीपिका
हिंदू अपने घर कश्मीर लौटें-किरण कुमार