मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बेवफा नहीं हैं दीपिका
BBCBBC
फिल्म इंडस्ट्री के एक वर्ग का मानना है कि दीपिका पादुकोण को बिना बात ही ऐसी लड़की का दर्जा दिया जा रहा है जो अपने ब्वॉय फ्रेंड्स को धोखा दे रही है। दीपिका के करीबी सूत्रों का कहना है- वास्तव में दीपिका एक संस्कारी लड़की हैं और संस्कारी परिवार में पली-बढ़ी हैं।

दीपिका के नजदीकी लोगों का कहना है कि एक क्रिकेटर के साथ उनके रिश्ते ऑस्ट्रेलिया में बिगड़ गए क्योंकि वो क्रिकेटर दीपिका को धोखा दे रहा था। इसके बाद दीपिका को रणबीर कपूर का सहारा मिला और इस समय दोनों अपने रिश्ते से काफी खुश हैं।

पिछले सप्ताह ही दीपिका 'चाँदनी चौक टू चाइना' की शूटिंग के बाद बैंकॉक से लौटी हैं और इस सप्ताह वे इसी फिल्म की शूटिंग के लिए अब चीन जा रही हैं। इस व्यस्तता के बीच उनके प्यार को थोड़ा इंतजाकरना पड़ेगा।

अजय-काजोल की हताशा : अभिषेक और ऐश्वर्या की फिल्म गुरु को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।
अब इसी को आधार मानकर बॉलीवुड की एक और जोड़ी अजय देवगन और काजोल- ये मान रहे हैं कि उनकी फिल्म 'यू मी और हम' में इसी तरह भीड़ जुटेगी।

बतौर निर्देशक अजय देवगन की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने के लिए अजय देवगन और काजोल खूब हाथ-पाँव मार रहे हैं। मीडिया को भी पटाया जा रहा है।

अजय देवगन वही कलाकार हैं जो हम जैसे लोगों से हमेशा कहते रहे हैं कि वे इसकी कोई फिक्र नहीं करते कि मीडिया में उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है।

रणबीर कपूर की अजब कहानी : साँवरिया के बाद रणबीर कपूर गजब कर रहे हैं। राज कुमार संतोषी के साथ उनकी नई फिल्म है अजब प्रेम
BBCBBC
की गजब कहानी। रणबीर कपूर के पास निर्माताओं का ताँता लगा हुआ है।


इस समय ना कहने वाले सितारों में वे सबसे आगे हैं। उन्होंने राकेश मेहरा की दिल्ली 6 और ईरोज की बहुचर्चित फिल्म फ्रीज से भी पल्ला झाड़ लिया था। अब ये फिल्म नील नितिमुकेश कर रहे हैं।

रणबीर का कहना है कि वे फिल्म साइन करने में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। रणबीर कहते हैं- मैं स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूँ, लेकिन मैं सिर्फ पैसे के लिए हर प्रस्ताव को हाँ नहीं कर सकता। जब तक स्क्रिप्ट अपील नहीं करे, मैं कुछ नहीं कर सकता।

इस समय रणबीर सिर्फ दो फिल्में कर रहे हैं। इनमें पहली है यशराज फिल्म्की बचना ऐ हसीनों और दूसरी है राज कुमार संतोषी की अजब प्रेम की गजब कहानी।

'बचना ऐ हसीनों में' रणबीर के साथ हैं- बिपाशा बसु, मिनीषा लांबा और दीपिका पादुकोण जबकि राज कुमार संतोषी की फिल्म में उनका साथ दे रही हैं कटरीना कैफ।

मुगल सल्तनत से उरुग्वे तक : जोधा अकबर में अपनी भूमिका के लिए ऋतिक रोशन की जमकर पीठ ठोंकी जा रही है। लेकिन अब ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से आधुनिक युग में कदम रख रहे हैं। उनकी नई फिल्म है काइट्स, जिसमें उनकी हीरोइन होंगी उरुग्वे की मॉडल बारबारा मोरी।

अपनी नई फिल्म के बारे में ऋतिक कहते हैं- मुगल युग से उरुग्वे तक की यात्रा अच्छी होगी लेकिन एक एक्टर के लिए यही तो चुनौती होती है। आप जब चाहें कहीं भी जा सकते हैं। कभी मुगलिया युग में तो कभी उरुग्वे में। काइट्स के निर्माता होंगे राकेश रोशन और इसका निर्देशन करेंगे अनुराग बसु।

ऐश्वर्या-अभिषेक की अमर कहानी : आशुतोष गोवारीकर हमेशा कहेंगे कि ऐश्वर्या उन्हें अमर चित्रकथा की राजकुमारियों की याद दिलाती हैं।
BBCBBC
राजकुमारी की भूमिका ऐश्वर्या में इतनी सहज लगती हैं कि पूछिए मत।


उन्होंने द लास्ट लिजन और जोधा अकबर में ऐसी ही भूमिका की थी और अब वे ताजमहल पर बनी फिल्म में मुमताज महल की भूमिका करने वाली हैं और उनके राजकुमार होंगे बेन किंग्सले। फिलहाल ऐश्वर्या अपने रियल लाइफ राजकुमार की राजकुमारी की भूमिका पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

मणिरत्नम पहली बार एक विशुद्ध प्रेम कहानी पर काम कर रहे हैं। राज कुमार संतोषी की रणबीर-कटरीना वाली फिल्म भी एक प्रेम कहानी ही हैं। यही लग रहा है कि वर्ष 2008 हिंदी सिनेमा में रोमांस का साल होगा।
और भी
हिंदू अपने घर कश्मीर लौटें- किरण कुमार
चीनी आग्रह पर रोकी एवरेस्ट यात्रा
सफलता के 10 साल और सिर उठाते सवाल
चीटियाँ भी धोखेबाज और स्वार्थी होती हैं
एक चौथाई अमेरिकी लड़कियों को यौनरोग!
काश वे मेरी बात मान लेते