मुख्य पृष्ठ > सामयिक > बीबीसी हिंदी > बीबीसी समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बड़ा परिवार सुखी परिवार
BBCBBC
तुर्कमेनिस्तान में सरकारी मीडिया के अनुसार सरकार उन महिलाओं को इनाम देगी जिनके आठ या उससे ज्यादा बच्चे होंगे। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति कुर्बांगुली बेरदीमुखामदोव ने ये ऐलान किया है।

तुर्कमेनिस्तान में आठ या इससे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिला को 250 डॉलर यानी लगभग 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

'परिवार बढ़ाओ इनाम पाओ' योजना के तहत ऐसी महिलाओं के लिए आजीवन दंत चिकित्सा और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाएँ भी मुफ्त उपलब्ध होंगी। तुर्कमेनिस्तान सरकार ने देश की आबादी बढ़ाने के मद्देनजर ये फैसला किया है।

मृत्यु दर बढ़ी : दरअसल, तुर्कमेनिस्तान के पूर्व तानाशाह राष्ट्रपति सापारमुरात नियाजोव की सरकार के दौरान बच्चों की मृत्यु दर बहुत बढ़ गई थी। नियाजोव के शासन के दौरान तुर्कमेनिस्तान में स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह नाकाम हो गई थीं।

राष्ट्रीय राजधानी के बाहर तमाम सरकारी अस्पताल बंद हो चुके थे। हजारों स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल दिया गया था। नियाजोव सरकार के कार्यकाल के दौरान तो एक ही दिन में 15 हजार स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों की नौकरियाँ चली गई थीं।

हालाँकि 'बच्चे बढ़ाओ इनाम पाओ' योजना का ऐलान कोई नया नहीं है। तुर्कमेनिस्तान के पहले सोवियत संघ ने भी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस तरह के पुरस्कार का ऐलान किया था। उस वक्त सोवियत सरकार पाँच या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए मैडल दिया करती थी।

इतिहास : तुर्कमेनिस्तान मध्य एशिया का तेल उत्पादक देश है जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। इसकी सीमाएँ ईरान, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान को से लगी हैं जबकि एक हिस्सा कैस्पियन सागर की तरफ़ खुलता है।

वर्ष 1991 में तुर्कमेनिस्तान को सोवियत संघ से अलग हुआ था। वर्ष 1985 से लेकर 2006 तक वहाँ सापारमुरात नियाजोव ने शासन किया, जो 1999 में राष्ट्रपति बन गए। नियाजोव के निधन के बाद दिसंबर 2006 से कुर्बांगुली बेरदीमुखामदोव राष्ट्रपति बने जो खुद पेशे से एक दंत चिकित्सक हैं।

इसके अलावा तुर्कमेनिस्तान की सरकार देश की हर महिला को हर साल आठ मार्च को होने वाले महिला दिवस के मौके पर लगभग चार सौ रुपए का आर्थिक प्रोत्साहन भी देगी।
और भी
विवाहेतर संबंधों पर झूठ स्वीकार्य
टूटे से फिर ना जुड़े...
हौसले की उम्र 101 साल...
एक बुजुर्ग आविष्कारक की मुश्किल
विकिरण से जूझ रहे हैं जादूगोड़ावासी
'सिक्स पैक' के बाद 'स्पाइडरमैन'