| | बॉलीवुड में बनते-बिगड़ते रिश्ते | | | दो महिलाओं के बीच फँसे शाइनी | | | | गायत्री शर्मा | | | | |
| | |
| बॉलीवुड को बाहरी दिखावे व चकाचौंध वाली इंडस्ट्री कहा जाता है। इसमें जो कुछ भी होता है वो दर्शकों व प्रशंसकों की सुर्खियाँ बटोरने के लिए होता है। कई बार इसी भम्र में सचाई भी कैद हो जाती है और उसे सुर्खियों का नाम दे दिया जाता है लेकिन यह सब व्यक्ति विशेष व परिस्थितियों पर निर्भर करता है। बॉलीवुड कलाकारों के द्वारा या उनके साथ छेड़छाड़, चुंबन, आलिंगन, कॉस्टिंग कॉउच, तलाक, प्रेम त्रिकोण में नया मोड़ आना आदि अब एक आम बात सी हो गई है। चाहे वह श्वेता तिवारी, अदनान सामी, राखी सावंत, अक्षय कुमार या फिर शक्ति कपूर ही क्यों न हो। बॉलीवुड में संबंधों का पलभर में ही बनना व बिगड़ना एक सामान्य सी बात है। बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा का हाल ही में अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार के प्रकरण में बुरी तरह फँसना भी कुछ इसी तरह की घटना है। लाइफ इन ए मेट्रो, वो लम्हे, फना, गैंगस्टर आदि फिल्मों में अपने अभिनय का लौहा मनवा चुके शाइनी इस प्रकरण के बाद मानों रिश्तों, जज्बातों, हकीकत व प्यार के चक्रव्यूह में फँस से गए हैं। | | क्या शाइनी बॉलीवुड कलाकार हैं इसलिए यह मामला अधिक सुर्खियों में आया या फिर वाकई में एक पीड़िता की जोरदार चीख की आवाज ने कानून व पुलिस महकमे को बलात्कार जैसे अपराध में त्वरित एक्शन लेने को मजबूर कर दिया है? |
| |
रिश्तों और जज्बातों की इस उधेड़बुन की कहानी की पटकथा में शाइनी के दोनों और महिलाएँ खड़ी हैं। एक ओर बलात्कार की शिकार शाइनी की 18 वर्षीय नौकरानी व उसका परिवार उसे बलात्कार के दुष्कर्म की सजा दिलाने के लिए हर तरह से अपनी पकड़ मजबूत कर अपने पक्ष की कड़ी दलीलें दे रहा है, वहीं दूसरी और शाइनी की पत्नी अपने पति के बचाव में पड़ोसियों व रिश्तेदारों की टोली संग लिए अपनी आवाज बुलंद कर रही है। आज अनुपमा एक मजबूत ढाल बनकर शाइनी का बचाव कर रही है। शाइनी आहूजा, कल तक जिन्होंने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया था परंतु आज उनकी पत्नी अनुपमा की बुलंद आवाज, समर्पण व प्रेम क्या उन्हें अपने बयान से पलटने पर मजबूर कर पाएगा या नहीं, यह बात हम सभी के लिए अभी तक एक प्रश्नचिन्ह बनी हुई है। हमने मीडिया के समक्ष शाइनी की पत्नी अनुपमा व उनके पड़ोसियों की दलीलों को भी सुना। कल तक वो ही पड़ोसी बलात्कार के समय शाइनी के घर से चीखों की आवाज सुनाई देने की बात कर रहे थे, आज अनुपमा के एक इशारे पर वो कहते हैं शाइनी बहुत अच्छे हैं, हमने उस दिन उनके घर में कुछ नहीं होते हुए देखा और कुछ नहीं सुना। बॉलीवुड में रिश्ते जैसे कच्ची डोर : क्या शाइनी बॉलीवुड कलाकार हैं इसलिए यह मामला अधिक सुर्खियों में आया या फिर वाकई में एक पीड़िता की जोरदार चीख की आवाज ने कानून व पुलिस महकमे को बलात्कार जैसे अपराध में त्वरित एक्शन लेने को मजबूर कर दिया है? जैसा कि आमतौर पर कहा जाता है कि बॉलीवुड कलाकारों के लिए रिश्ते व जज्बात इतने अधिक मायने नहीं रखते क्योंकि उनका पहला लक्ष्य पैसा व प्रसिद्धि पाना होता है। इसके लिए कई बार वे विवाह के पवित्र बंधन में बँधकर भी लंबे समय तक अपने जीवनसाथी से जुड़ नहीं पाते हैं और कई बार बगैर विवाह के भी खुले तौर पर पति-पत्नी के रिश्ते को जीते हैं। फिर चाहे वो मामला अजहररूद्दीन-संगीता बिजलानी, श्वेता तिवारी-राजा तिवारी, नंदिता दास-सौम्या सेन, अदनान-सबा आदि का ही क्यों न हो। ऐसे में बॉलीवुड कलाकार शाइनी की पत्नी का अपने पति के समर्थन में खुलकर सामने आना वाकई में काबिलेतारीफ है। हम सभी चाहते हैं कि दोषी को सजा मिले परंतु तब तक हमारा कुछ भी कहना जायज नहीं होगा, जब तक कानून अपना फैसला नहीं सुनाता। |
| |
| | |
|
|
| | संबंधित जानकारी खोजें यह भी खोजें: बॉलीवुड, शाइनी आहूजा, अभिनेता, बलात्कार, दर्शक, फिल्म अभिनेता, राखी सावंत, अक्षय कुमार, अनुपमा आहूजा, विवाह, तलाक, नंदिता दास, अदनान सामी, जीवनसाथी, प्रेम, रिश्ता, shaieni aahuja, bolywood actor shaini, rape case, anupama aahuja, marriage, divorce, relation | | |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
|  | |