मुख्य पृष्ठ > सामयिक > विचार-मंथन > विचार-मंथन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिलेरी के लिए आज परीक्षा की घड़ी
बीएस भंडार
आज अमेरिका के टेक्सॉस, ओहायो, र्‌होड आईलैंड और वरमांट राज्यों के प्राइमरी चुनाव यह तय करेंगे कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी कौन होना चाहिए।

  इस बार राष्ट्रपति पद के 56वें चतुर्वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव हो रहे हैं। राष्ट्रपति पद के लिए वास्तविक मतदान या चुनाव तो 4 नवंबर 2008 को होगा और चुना हुआ प्रत्याशी 20 जनवरी 2009 को पदग्रहण करेगा      
अभी तक अलास्का, एरिजोना, केलिफोर्निया, कनेक्टिकट, कोलोरेडो, डेलावेर, आयोवा, जार्जिया, लुईजियाना, इलिनोय, फ्लोरिडा, मिशिगन, मेरीलैंड, मैसाच्युसेट्स, मिसौरी, केन्सास, मिनिसोटा, न्यूयॉर्क, न्यू हैम्पशायर, नेवेडा, वाशिंगटन डीसी, वर्जीनिया, ओकलाहामा, साउथ केरोलिना, नेब्रास्का, विस्कोन्सिन, हवाई राज्यों में ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।

उसके परिणामस्वरूप दोनों दलों के अनेक प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से श्रीमती हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा तथा रिपब्लिकन पार्टी की ओर से माइक हकॉबी और जॉन मैकेन अधिकृत प्रत्याशी की दौड़ में हैं। अभी तक की उठापटक में ओबामा और जॉन मैकेन आगे चल रहे हैं, मगर कुछ कहा नहीं जा सकता।

8 मार्च को वायोमिंग में, 11 मार्च को मिसिसिपी, 5 अप्रैल को वॉशिंगटन और 22 अप्रैल को पेंसिल्वेनिया राज्य में होने वाले प्राइमरी काफी महत्वपूर्ण होंगे। मई और जून माह में शेष राज्यों में प्राइमरी होंगे। तब तक हालात बदल भी सकते हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी के कुल 4049 प्रतिनिधि होंगे। उनमें से अधिकृत प्रत्याशी वही होगा, जो 2025 प्रतिनिधियों का समर्थन पा सके। इनमें से 3253 प्रतिनिधि प्रतिबद्ध हैं और उसी को मत देंगे, जिन्हें उनके राज्य के मतदाताओं ने पसंद किया है।

इसके अलावा 796 सुपर डेलीगेट हैं। वे अपनी पसंद के पक्ष में मत दे सकते हैं। अभी तक 1900 प्रतिबद्ध प्रतिनिधि चुने गए हैं। उनमें से ओबामा के 976 व क्लिंटन के 925 समर्थक हैं। 412 सुपर डेलिगेट में से 185 ने ओबामा का व 236 ने क्लिंटन का पक्ष लिया है। कहा जा रहा है कि टेक्सास व ओहायो में जो प्रत्याशी आगे रहेगा, वही अधिकृत प्रत्याशी बनेगा।

पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन ने तो श्रीमती क्लिंटन के पक्ष में अपील करते हुए ऐसा कह भी दिया है। शायद उनकी स्थिति कमजोर लगती है। ओबामा अश्वेत जरूर हैं, मगर उन्हें बुद्धिमान माना जा रहा है। श्रीमती क्लिंटन जीत गईं तो पहली महिला अमेरिकी राष्ट्रपति होंगी, मगर उनका पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी होना उनके गुणों और योग्यता को कम कर रहा है।

अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव को ही चुनाव माना जाता है। उसको लेकर ही पूरे संसार में दिलचस्पी बनी रहती है। राष्ट्रपति ही अमेरिकी प्रशासन का सर्वोच्च कार्यकारी प्रमुख होता है और चार वर्षों की अवधि तक अपने सोच से देश का शासन चलाता है। वैसे वहाँ भी कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका होती है और हर राज्य में पूर्णतः स्वायत्त शासन व्यवस्था होती है।

अपनी-अपनी सीमा में प्रत्येक नगर या समुदाय की स्वतंत्र व्यवस्था भी होती है। राष्ट्रपति के अलावा संघीय सरकार की विधायिका के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और सीनेट- के सदस्य भी चुने जाते हैं।
1 | 2  >>  
और भी
कोई मजहब नहीं होता पसीने का
कस्बों से कम्प्यूटर क्रांति के मीठे फल
रानी की सूनी बगिया में ‍आदित्य की बहार
एक ब्‍लॉग है बिटिया रानी का
शून्य से साम्राज्य का निर्माण
राष्ट्रहित में थीं शिवाजी की नीतियाँ