मुख्य पृष्ठ > सामयिक > विचार-मंथन > विचार-मंथन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रानी की सूनी बगिया में ‍आदित्य की बहार
आदित्य ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की
सीमान्त सुवीर
यह बात शोध का विषय हो सकती है कि आखिरकार बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारों को शादीशुदा मर्द ही पसंद क्यों आते हैं? बला की खूबसूरत कई अभिनेत्रियों ने अपना जीवनसाथी किसी कुँआरे के बजाय शादीशुदा आदमी को चुना।

गीता बाली, योगिता बाली, लीना चंदावरकर, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, हेमामालिनी, शबाना आजमी, रवीना टंडन, जयाप्रदा, स्मिता पाटिल, संगीता बिजलानी के बाद अब रानी मुखर्जी इसी परंपरा पर चलने का मन बना चुकी हैं। रानी आदित्य चोपड़ा के साथ शादी रचाएँगी, पहलशादीशुदहैं

गीता बाली ने शम्मी कपूर से, योगिता बाली ने किशोर कुमार से विवाह किया था और बाद में वे मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ गईं, जबकि लीना चंदावरकर ने किशोर कुमार से शादी कर ली।

करिश्मा कपूर ने दिल्ली के एक उद्योगपति संजय कपूर को अपना दूल्हा चुना तो हेमामालिनी ने धर्मेन्द्र से शादी की। श्रीदेवी भी शादीशुदा बोनी कपूर के घर जा बैठीं। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर का घर चुना तो रवीना टंडन ने अनिल थंडानी के घर को अपना बसेरा बनाया।

Rani Mukherjee
IFMIFM
इसी तरह जयाप्रदा ने भी शादीशुदा श्रीकान्त नाहटा को अपना वर चुना तो स्मिता पाटिल ने जानीमानी स्टेज आर्टिस्ट नादिरा बब्बर का घर तोड़ा और वे राज बब्बर के घर की शोभा बन गईं। राज-स्मिता की निशानी बना उनका बेटा प्रतीक। यह बात अलग है कि जानी-मानी कलाकार स्मिता बहुत दिनों तक वैवाहिक सुख नहीं भोग सकीं और चल बसीं। संगीता बिजलानी ने भी क्रिकेटर अजहरुद्दीन कबोल्किया

रानी मुखर्जी ने भी पुरानी अदाकारों से प्रेरणा लेकर विवाहित आदित्य चोपड़ा के दिल पर डाका डाला। हालाँकि रानी का नाम किसी समय गोविन्दा के साथ जोड़ा गया। यह बात 5-6 बरस पुरानी है। कहा तो यहाँ तक जा रहा था कि गोविन्दा अपनी पत्नी सुनीता से अलग रहकर रानी के साथ अपनी जिन्दगी बसर कर रहे हैं।

खैर, समय के साथ गोविन्दा संभल गए... बेटा यश व बेटी नर्मदा को नई माँ मिलने से रह गई...और रानी फिर अकेली हो गईं। जब रानी को अभिषेक बच्चन के साथ समारोह में देखा गया तो कयास लगाए जाने लगे कि वे बच्चन परिवार की बहू बनने जा रही हैं। जया बच्चन भी रानी को बेहद पसंद करती थीं लेकिन अमिताभ ऐश्वर्या को घर की लक्ष्मी बनाने की जिद कर चुके थे। अंतत: ऐश और अभिषेक 'पाण‍िग्रहण संस्कार' में बँध गए। रानी ‍का सफर फिर अकेला ही रह गया।

रानी की जिन्दगी में आने वाला नया शख्स है आदित्य चोपड़ा। आदित्य का विवाह पाँच साल पहले पायल खन्ना से हुआ था, लेकिन उनकी शादीशुदा जिन्दगी सफल नहीं हुई। रानी की निकटता ने आदित्य की जिन्दगी में बहार ला दी और दोनों को अक्सर साथ-साथ देखा जाने लगा। अफवाह तो यहाँ तक उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है।

आदित्य चोपड़ा के बारे में ताजा खबर यह है कि वे शुक्रवार को बान्द्रा की अदालत पहुँच गए और उन्होंने बाकायदा तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल कर दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आदित्य इस वर्ष के अंत तक या अगले बरस की शुरुआत में रानी के साथ विवाह सूत्र में बँध जाएँगे।

कौन हैं आदित्य चोपड़ा : आदित्य चोपड़ा ने दो फिल्मों में निर्देशन दिया है। उनकी पहली फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएँगे' और दूसरी थी 'मोहब्बतें'। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। उन्होंने कई फिल्में खुद प्रोड्यूस की हैं जिनमें प्रमुख हैं 'बंटी और बबली', 'तारा रम पम पम', 'झूम बराबर झूम' और 'लागा चुनरी में दाग'। उनकी आने वाली फिल्म है ' रब ने बना दी जोड़ी'।

रानी मुखर्जी को पहला ब्रेक आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगी' में दिया था। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नहीं हुई लेकिन इसके बाद रानी ने यशराज बैनर के लिए कुल 6 फिल्मों में अदाकारी की और सभी फिल्मों ने अच्छा खासा बिजनेस किया। यहीं वजह है कि रानी आदित्य के लिए 'लकी' साबित हुईं, लेकिन यह कोई नहीं जानता था कि 'चुपके- चुपके' वे आदित्य के दिल की रानी बन जाएँगी।

रानी मुखर्जी के बारे में : रानी मुखर्जी के परिवार का रिश्ता फिल्मों से बहुत करीब का रहा। वे बंगाल की मुखर्जी फैमिली से संबंध रखती हैं। उनके भाई सोमू मुखर्जी बंगाली फिल्में बनाते रहे हैं। पिता भी प्रोड्‍यूसर रहे। तनूजा की बेटी काजोल उनकी चचेरी बहन लगती हैं।

सालभर से होटल में रह रहे हैं : आदित्य चोपड़ा के बारे में कहा जाता है कि वे पिछले एक साल से अपने घर नहीं गए थे। आदित्य और उनकी पत्नी पायल खन्ना के बीच 2006 की शुरुआत में इस कदर दूरियाँ बढ़ गईं कि आदित्य ने घर छोड़ दिया। वे सालभर से मुंबई के पाँच सितारा होटल में ही रह रहे। होटल को ही अपना रैन-बसेरा बना लिया था और वे तब तक होटल में रहे, जब तक कि सिंगापुर से वापस आकर उनकी पत्नी ने उन्हें मना न लिया।

यशराज बैनर को बुलंदियों तक पहुँचाया : इसमें कोई राय नहीं कि यश चोपड़ा के होनहार बेटे आदित्य चोपड़ा ने 'यशराज बैनर' को आसमान की बुलंदियों तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन इसमें भी सच तो यह है कि इस सफलता में उनकी पत्नी पायल ने हर कदम पर उनका भरपूर साथ निभाया। वे दिन-रात आदित्य की कामयाबी में उनकी बगल में रहीं।

फैसले से खुश नहीं है यश परिवार : आदित्य का रानी के साथ ब्याह रचाने में यश परिवार उनके साथ नहीं है। परिवार के लिए अब भी पायल ही उनकी बहू है। हालाँकि चोपड़ा परिवार ने पायल के लिए जुहू के पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला बनवाया है और बैंक बैलेंस के नाम पर उनके खाते में करोड़ों रुपए रख छोड़े हैं।

पायल को तमाम ऐशो-आराम मिलेगा, सिवाय पति सुख के। यश परिवार का कहना है कि हम पायल का उसी तरह खयाल रखेंगे, जब पाँच बरस पहले वह पहली बार हमारे घर बहू बनकर आई थी।
और भी
एक ब्‍लॉग है बिटिया रानी का
शून्य से साम्राज्य का निर्माण
राष्ट्रहित में थीं शिवाजी की नीतियाँ
'रोजगार गारंटी' में भ्रष्‍टाचार का ब्रेक
चिकन खाने से पहले... जरा सोचिए!
कबाड़खाने के कबाड़ के बारे में कुछ बातें